Greater Noida: मयंक ने 4747 मीटर ऊंचे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा, कई चुनौतियों के बाद भी फतह किया मिशन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके के धनोरी गांव के रहने वाले पर्वतारोही मयंक अत्री ने कश्मीर के सोफिया में स्थित माउंट सनसेट पहाड़ की चोटी पर तिरंगा फहराया है।आपको बता दें कि माउंट सनसेट पहाड़ की ऊंचाई लगभग 4747 मीटर है। माउंट सनसेट पहाड़ पर तिरंगा लहराने वाला पर्वतारोही मयंक खत्री ग्रेटर नोएडा के किसान परिवार से है।
सपना था पर्वतारोही बनने का
बचपन से ही उसका सपना पर्वतारोही बनने का था लेकिन परिवार वाले उसके इस काम से खुश नहीं थे इसी वजह से उसने परिजनों को बिना बताए जवाहर इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग में प्रवेश लेकर करियर को बना रहा है। गौरतलब है कि मयंक अत्री इससे पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम स्थित माउंट ब्रीडन पहाड़ की 3310 मीटर ऊंची चोटी पर भी तिरंगा फहरा चुका है। मयंक ने बताया कि जबवर्न एडवेंचर कंपनी की ओर से 5 लोगों की टीम ने माउंट सनसेट पहाड़ की 4747 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचने के लिए प्रयास शुरू किया था जिसमें चार ही लोग सफल हो पाए।
मिशन में चुनौतियां भी आईं
मिशन के दौरान एक साथी रूपीन धर बर्फ पर चलते फिसल कर गिर गया उसके हाथ में कंधे में चोट आई हैं,इसके बावजूद भी टीम ने अपने लक्ष्य को पूरा किया। वही मयंक का कहना है कि अभी माउंट एवरेस्ट सहित दुनिया की सबसे ऊंची 12 पर्वत की चोटियों पर तिरंगा फहराने का उसका सपना है जिसे वह आने वाले दिनों में पूरा करेगा।