Noida News: गौतमबुद्धनगर में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, लोगों को सुरक्षित राहत शिविर में भेजा

 
Noida News: गौतमबुद्धनगर में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, लोगों को सुरक्षित राहत शिविर में भेजा

Noida News: पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात की वजह से नदियां उफान पर हैं यही वजह है कि यमुना नदी में हाल ही के दिनों में पानी छोड़े जाने से दिल्ली एनसीआर में बाढ़ के हालात बन गए थे लेकिन समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया, हाल ही में यमुना का जलस्तर थोड़ा सा कम हुआ जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन अब फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है।

जलस्तर 206 मीटर के पास पहुंचा

यमुना का जलस्तर 206 मीटर के पास पहुंच चुका है जोकि ख़तरे के निशान के नज़दीक है।हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 2.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है इससे यमुना नदी से सटे इलाकों में फिर से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। युमना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। गौतमबुद्धनगर ज़िला प्रशासन के लिए दूसरी बड़ी चुनौती गाजियाबाद से में पहुंचने वाली हिंडन नदी बनी हुई है।

WhatsApp Group Join Now

हिंडन नदी के आसपास इलाकों में भी बाढ़

गाजियाबाद में हिंडन बैराज से सामान्य की अपेक्षा दोगुनी पानी छोड़ा गया है जिसकी वजह से हिंडन नदी के आसपास बसने वाले इलाकों में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जिला प्रशासन ने हिंडन नदी के आसपास बसने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया है, साथ ही प्रशासन की टीम लगाकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।गौतमबुद्धनगर के एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण काली नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है इसलिए काली नदी से हिंडन नदी में पानी छोड़ा जा रहा है जिससे हिंडन नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने से उसके आसपास बने मकानों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है

हिंडन नदी को लेकर हाई अलर्ट जारी

गाजियाबाद बैराज पर डाउनस्ट्रीम नदी पर खतरे का निशान 205.80 मीटर है जबकि वर्तमान में हिंडन नदी का जलस्तर 200.65 मीटर है। औसतने हिंडन नदी में 5 से 7 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण हिंडन नदी में वर्तमान में 15 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसकी वजह से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को हिंडन नदी को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया था।लोगों को लगातार सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहे हैं लेकिन हिंडन नदी के नजदीक बसे गांव छजरासी, शाहबेरी,बहलोलपुर और चोटपुर को लेकर जिला प्रशासन ज्यादा चिंतित है। जिला प्रशासन ने देर रात 41 लोगों को राहत शिविर तक सुरक्षित पहुंचाया वही जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर लोगों से पहुंचने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें- Noida News: ग्रेटर नोएडा से सपा के कद्दावर नेता दिनेश गुर्जर गिरफ्तार, जानें ED ने क्यों लिया हिरासत में ?

Tags

Share this story