Aaj ka panchang (22 मार्च 2022): बजरंगबली का पाना चाहते हैं आशीर्वाद, तो जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त

 
Aaj ka panchang (22 मार्च 2022): बजरंगबली का पाना चाहते हैं आशीर्वाद, तो जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang (22 मार्च 2022): हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. इसी के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ समय का पता चलता है. पंचांग ज्योतिष शास्त्र के पांच अंगों से मिलकर बना होता है.

जिसके द्वारा ही व्यक्ति को प्रतिदिन के मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, चंद्रमा और सूर्य की स्थिति, वार, योग इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है.

ऐसे में हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आज का पंचांग (Aaj ka panchang) बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं....

यहां पढ़िए आज का पंचांग (Aaj ka panchang)....

दिनांक: 22 मार्च 2022
दिन: मंगलवार
ऋतु: शिशिर
अयन: दक्षिणायन
माह: चैत्र
पक्ष: कृष्ण
दिशासूल: उत्तर
सूर्य: मीन राशि
चंद्र: तुला राशि
सूर्योदय: प्रात: 06:22
सूर्यास्त: सायं 06:33
आज का व्रत: श्री रंग पंचमी
योग: हर्षण (मध्य रात्रि 3:40 तक)
तिथि: चतुर्थी (सायं 06:24 तक)
नक्षत्र: विशाखा (अर्धरात्रि 08:14 बजे तक)
करण: कौलव (सायं 05:24 तक)
शुभ मुहूर्त: अभिजीत (दोपहर 12:04 से 12:53 तक)
गोधुली मुहूर्त: (सायं 06:21 से 06:45 तक)
विजय मुहूर्त: (दोपहर 02:30 से 03:19 तक)
ब्रह्म मुहूर्त: (प्रात: 04:56 से लेकर 05:44 बजे तक)
अमृत काल: (दोपहर 11:54 से लेकर 01:25 बजे तक)
राहुकाल: (दोपहर 03:00 से 04:30 तक)
शक संवत: 1942
विक्रम संवत: 2078

WhatsApp Group Join Now

उपाय: आज 22 मार्च 2022 दिन मंगलवार को बजरंगबली की आराधना करें. आज के दिन राधा कृष्ण की प्रतिमा पर गुलाल लगाएं. आज हनुमान जी को सिंदूर का चोला, बेसन के लड्डू और लाल रंग के पुष्प चढ़ाएं.

आज के दिन बजरंग बाण और हनुमान चालीसा अवश्य पढ़ें. आज के दिन उत्तर की यात्रा पर जाने से पहले घर से गुड़ खाकर निकलें. आज के दिन मंगल कार्य करने से बचें, अन्यथा नुकसान होगा.

Tags

Share this story