Aaj ka panchang (23 फरवरी 2022): आज के दिन रखिए कालाष्टमी का व्रत, मिलेगा विशेष फल, जानिए शुभ मूहुर्त और राहुकाल

 
Aaj ka panchang (23 फरवरी 2022): आज के दिन रखिए कालाष्टमी का व्रत, मिलेगा विशेष फल, जानिए शुभ मूहुर्त और राहुकाल

Aaj ka panchang (23 फरवरी 2022): हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. इसी के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ समय का पता चलता है. पंचांग  ज्योतिष शास्त्र के पांच अंगों से मिलकर बना होता है.

जिसके द्वारा ही व्यक्ति को प्रतिदिन के मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, चंद्रमा और सूर्य की स्थिति, वार, योग इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है. ऐसे में हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आज का पंचांग (Aaj ka panchang) बताने जा रहे हैं.

दिनांक: 23 फरवरी 2022
दिन: बुधवार
ऋतु: बसंत
अयन: उत्तरायण
माह: फाल्गुन
पक्ष: कृष्ण
दिशासूल: उत्तर
सूर्य: कुंभ राशि
चंद्र: तुला राशि
सूर्योदय: प्रात: 06:52
सूर्यास्त: सायं 06:16
योग: ध्रुव (प्रात: 08:25 तक)
तिथि: सप्तमी (सायं 04:59 तक)
नक्षत्र: विशाखा (दोपहर 02:41 बजे तक)
करण: बव (प्रात: 07:17 तक)
शुभ मुहूर्त: अभिजीत (दोपहर 12:12 से 12:58 तक)
गोधुली मुहूर्त: (सायं 06:05 से 06:29 तक)
विजय मुहूर्त: (दोपहर 02:29 से 03:14 तक)
ब्रह्म मुहूर्त: (प्रात: 05:12 से लेकर 06:02 बजे तक)
अमृत काल: (रात्रि 03:37 से लेकर 05:08 बजे तक)
राहुकाल: (दोपहर 12:34 से 02:00 तक)
शक संवत: 1942
विक्रम संवत: 2078

WhatsApp Group Join Now

उपाय: आज 23 फरवरी 2022 दिन बुधवार को गणेश जी की पूजा करें. आज के दिन उत्तर की दिशा में यात्रा करने से बचें. यदि आवश्यक हो तो घर से धनिया खाकर ही जाएं. आज के दिन दुर्गा सप्तशती और चालीसा का पाठ करना भी फलदायी माना गया है. आज मासिक कालाष्टमी का व्रत धारण करें. साथ ही आप भैरव बाबा की भी पूजा कर सकते हैं. आज के दिन भगवान गणेश को मोदक का प्रसाद चढ़ाने से लाभ मिलता है.

Tags

Share this story