Aaj ka panchang (23 जनवरी 2022): रविवार के दिन कीजिए कंबल का दान, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 
Aaj ka panchang (23 जनवरी 2022): रविवार के दिन कीजिए कंबल का दान, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka panchang (23 जनवरी 2022): हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. इसी के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ समय का पता चलता है. पंचांग ज्योतिष शास्त्र के पांच अंगों से मिलकर बना होता है. जिसके द्वारा ही व्यक्ति को प्रतिदिन के मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, चंद्रमा और सूर्य की स्थिति, वार, योग इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है. ऐसे में हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आज का पंचांग (Aaj ka panchang) बताने जा रहे हैं.

दिनांक: 23 जनवरी 2022
दिन: रविवार
ऋतु: शिशिर
अयन: दक्षिणायन
माह: माघ
पक्ष: कृष्ण
दिशासूल: पश्चिम
सूर्य: मकर राशि
चंद्र: कन्या राशि
सूर्योदय: प्रात: 07:14
सूर्यास्त: सायं 17:54
तिथि: पंचमी (प्रात: 09:13 तक)
नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी (प्रात: 11:09 बजे तक)
करण: तैतिल (प्रात: 08:51 तक)
शुभ मुहूर्त: अभिजीत (दोपहर 11:55 से 12:53 तक)
गोधुली मुहूर्त: (सायं 07:03 से 07:29 तक)
विजय मुहूर्त: (दोपहर 02:43 से 03: 36 तक)
ब्रह्म मुहूर्त: (प्रात: 5:37 से लेकर 6:25 बजे तक)
अमृत काल: (प्रात: 05:13 से 06:50 तक)
राहुकाल: (04:30 से 06:30 तक)
शक संवत: 1942
विक्रम संवत: 2078

WhatsApp Group Join Now

उपाय: आज सूर्य देव को तांबे के बर्तन में लाल गुड़, चंदन और फूल डालकर अघ्र्य दें. साथ ही गुड़ और गेहूं का दान करें. आज के दिन कंबल दान का भी विशेष महत्व है. भगवान शंकर के साथ देवी मां की भी उपासना करें. आज अगर पश्चिम की यात्रा करनी पड़े तो पानी पीकर ही निकलें. आज खट्टी वस्तुओं का परहेज करें. आज तिथि के स्वामी नागदेवता हैं.

Tags

Share this story