Aaj ka panchang (24 मार्च 2022): आज है शीतला सप्तमी, इस तरह से कीजिए माता शीतला को प्रसन्न, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल...

 
Aaj ka panchang (24 मार्च 2022): आज है शीतला सप्तमी, इस तरह से कीजिए माता शीतला को प्रसन्न, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल...

Aaj ka panchang (24 मार्च 2022): हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. इसी के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ समय का पता चलता है. पंचांग ज्योतिष शास्त्र के पांच अंगों से मिलकर बना होता है.

जिसके द्वारा ही व्यक्ति को प्रतिदिन के मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, चंद्रमा और सूर्य की स्थिति, वार, योग इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है.

ऐसे में हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आज का पंचांग (Aaj ka panchang) बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं....

यहां पढ़िए आज का पंचांग (Aaj ka panchang)....

दिनांक: 24 मार्च 2022
दिन: गुरुवार
ऋतु: वसंत
अयन: दक्षिणायन
माह: चैत्र
पक्ष: कृष्ण
दिशासूल: दक्षिण
सूर्य: मीन राशि
चंद्र: वृश्चिक राशि
सूर्योदय: प्रात: 06:21
सूर्यास्त: सायं 06:34
आज का व्रत: शीतला सप्तमी
योग: सिद्धि (प्रात: 07:29 तक)
तिथि: सप्तमी (सायं 06:24 तक)
नक्षत्र: ज्येष्ठा (सायं 05:30 बजे तक)
करण: विष्टि (सायं 01:12 बजे तक)
शुभ मुहूर्त: अभिजीत (दोपहर 12:03 से 12:52 तक)
गोधुली मुहूर्त: (सायं 06:22 से 06:46 तक)
विजय मुहूर्त: (दोपहर 02:30 से 03:19 तक)
ब्रह्म मुहूर्त: (प्रात: 04:54 से लेकर 05:42 बजे तक)
अमृत काल: (प्रात: 09:12 से लेकर 10:43 बजे तक)
राहुकाल: (दोपहर 01:59 से 03:31 तक)
शक संवत: 1942
विक्रम संवत: 2078

WhatsApp Group Join Now

उपाय: आज 24 मार्च 2022 दिन गुरुवार को श्री हरि का ध्यान करें. उन्हें पीली वस्तु भोग में चढ़ाएं. आज के दिन बृहस्पतिवार का व्रत धारण करें.

आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा पर जाने से पहले घर से जीरा खाकर निकलें. साथ ही आज शीतला सप्तमी व्रत धारण करके माता को भोग लगाते हैं.

अगले दिन बसोड़ा पूजा जाता है और पकवान आदि बनाकर माता शीतला को भोग लगाया जाता है. माता शीतला संक्रामक रोगों से आपकी रक्षा करती हैं. आज के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते चढ़ाएं.

Tags

Share this story