Aaj ka panchang (28 जनवरी 2022): एकादशी के दिन इस तरह से करें श्री हरि का ध्यान, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Aaj ka panchang (28 जनवरी 2022): हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. इसी के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ समय का पता चलता है. पंचांग ज्योतिष शास्त्र के पांच अंगों से मिलकर बना होता है. जिसके द्वारा ही व्यक्ति को प्रतिदिन के मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, चंद्रमा और सूर्य की स्थिति, वार, योग इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है. ऐसे में हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आज का पंचांग (Aaj ka panchang) बताने जा रहे हैं.
दिनांक: 28 जनवरी 2022
दिन: शुक्रवार
ऋतु: शिशिर
अयन: दक्षिणायन
माह: माघ
पक्ष: कृष्ण
दिशासूल: पश्चिम
सूर्य: मकर राशि
चंद्र: वृश्चिक राशि
सूर्योदय: प्रात: 07:11
सूर्यास्त: सायं 05:57
योग: ध्रुव (रात्रि 9:15 तक)
तिथि: एकादशी (रात्रि 11:35 तक)
नक्षत्र: ज्येष्ठा (दोपहर 02:15 बजे तक)
करण: बव (दोपहर 12:58 तक)
शुभ मुहूर्त: अभिजीत (दोपहर 12:13 से 12:56 तक)
गोधुली मुहूर्त: (सायं 05:44 से 06:20 तक)
विजय मुहूर्त: (दोपहर 02:23 से 03: 09 तक)
ब्रह्म मुहूर्त: (प्रात: 5:36 से लेकर 6:24 बजे तक)
अमृत काल: (प्रात: 01:36 से 03:09 तक)
राहुकाल: (11:13 से 12:34 तक)
शक संवत: 1942
विक्रम संवत: 2078
उपाय: आज एकादशी के दिन भगवान विष्णु का व्रत रखें. आज आप तिल दान करके पुण्य कमा सकते हैं. आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. आज शुक्रवार के दिन आप वैभव लक्ष्मी का व्रत भी रख सकते हैं. अगर आज आप घर के मंदिर में गाय के घी का दिया जलाते हैं, तो इससे आपको धन लाभ हो सकता है. आज पश्चिम दिशा की यात्रा पर जाने से पहले दही खाकर निकलें.