Aaj ka panchang (29 मार्च 2022): मगंलवार के दिन बरसेगी बजरंगबली की कृपा, कीजिए बस ये उपाय, जानिए आज का राहुकाल और मुहूर्त...

 
Aaj ka panchang (29 मार्च 2022): मगंलवार के दिन बरसेगी बजरंगबली की कृपा, कीजिए बस ये उपाय, जानिए आज का राहुकाल और मुहूर्त...

Aaj ka panchang (29 मार्च 2022): हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. इसी के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ समय का पता चलता है. पंचांग ज्योतिष शास्त्र के पांच अंगों से मिलकर बना होता है.

जिसके द्वारा ही व्यक्ति को प्रतिदिन के मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, चंद्रमा और सूर्य की स्थिति, वार, योग इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है.

ऐसे में हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आज का पंचांग (Aaj ka panchang) बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं....

यहां पढ़िए आज का पंचांग (Aaj ka panchang)....

दिनांक: 29 मार्च 2022
दिन: मंगलवार
ऋतु: वसंत
अयन: उत्तरायण
माह: चैत्र
पक्ष: कृष्ण
दिशासूल: उत्तर
सूर्य: मीन राशि
चंद्र: कुंभ राशि
सूर्योदय: प्रात: 06:15
सूर्यास्त: सायं 06:37
आज का व्रत: कोई नहीं
योग: साध्य (दोपहर 03:14 तक)
तिथि: द्वादशी (दोपहर 02:38 तक)
नक्षत्र: धनिष्ठा (प्रात: 11:28 बजे तक)
करण: तैतिल (दोपहर 02:38 बजे तक)
शुभ मुहूर्त: अभिजीत (दोपहर 12:01 से 12:51 तक)
गोधुली मुहूर्त: (सायं 06:19 से 06:49 तक)
विजय मुहूर्त: (दोपहर 02:29 से 03:18 तक)
ब्रह्म मुहूर्त: (प्रात: 04:53 से लेकर 05:41 बजे तक)
अमृत काल: (प्रात: 10:15 से लेकर 11:46 बजे तक)
राहुकाल: (दोपहर 03:32 से 05:04 तक)
शक संवत: 1942
विक्रम संवत: 2078

WhatsApp Group Join Now

उपाय: आज 29 मार्च 2022 दिन मंगलवार को बजरंगबली की विधि विधान से पूजा करें. आज के दिन हनुमान चालीसा और बजरंगबाण का पाठ करना फलदाई रहेगा. आज के दिन फलों और गेहूं का दान करने पर लाभ मिलेगा. आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा पर जाने से पहले घर से गुड़ खाकर निकलें.

Tags

Share this story