Aaj ka panchang (12 मार्च 2022): शनिवार के दिन हनुमान चालीसा पढ़ने से होते हैं कई लाभ, जानिए आज का पंचांग और राहुकाल...

 
Aaj ka panchang (12 मार्च 2022): शनिवार के दिन हनुमान चालीसा पढ़ने से होते हैं कई लाभ, जानिए आज का पंचांग और राहुकाल...

Aaj ka panchang (12 मार्च 2022): हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है. इसी के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ समय का पता चलता है. पंचांग  ज्योतिष शास्त्र के पांच अंगों से मिलकर बना होता है.

जिसके द्वारा ही व्यक्ति को प्रतिदिन के मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, चंद्रमा और सूर्य की स्थिति, वार, योग इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है. ऐसे में हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आज का पंचांग (Aaj ka panchang) बताने जा रहे हैं.

दिनांक: 12 मार्च 2022
दिन: शनिवार
ऋतु: बसंत
अयन: दक्षिणायन
माह: फाल्गुन
पक्ष: शुक्ल
दिशासूल: पूर्व
सूर्य: कुंभ राशि
चंद्र: मिथुन राशि
सूर्योदय: प्रात: 06:35
सूर्यास्त: सायं 06:28
योग: सौभाग्य (प्रात: 03:54 तक)
तिथि: दशमी (प्रात: 8:07 तक)
नक्षत्र: आद्रा (सायं 05:32 बजे तक)
करण: कौलव (प्रात: 08:08 तक)
शुभ मुहूर्त: अभिजीत (दोपहर 12:13 से 12:51 तक)
गोधुली मुहूर्त: (सायं 06:16 से 06:40 तक)
विजय मुहूर्त: (दोपहर 02:29 से 03:17 तक)
ब्रह्म मुहूर्त: (प्रात: 05:06 से लेकर 05:54 बजे तक)
अमृत काल: (06:18 से लेकर 08:06 बजे तक)
राहुकाल: (प्रात: 09:00 से 10:30 तक)
शक संवत: 1942
विक्रम संवत: 2078

WhatsApp Group Join Now

उपाय: आज 12 मार्च 2022 दिन शनिवार को शनि देव के मंदिर में जाकर तेल चढ़ाएं. साथ ही आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ने से लाभ मिलता है. आप अगर शनिवार के दिन गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो आपके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं.

आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा पर जाने से पहले अदरक खाकर निकलें. आज के दिन माता काली की पूजा से भी लाभ मिलता है. आप अगर आज दान करने की सोच रहे हैं तो उड़द, तिल और तेल का दान कर सकते हैं.

Tags

Share this story