Aaj Ka Rashifal, September 4, 2021: Kumbh Rashi वाले रहें सावधान; कैसा रहेगा Kanya Rashi और अन्य का दिन?

Aaj Ka Rashifal: 4 सितम्बर 2021 शनिवार का दिन मेष से मीन राशि वाले जातकों के लिए क्या कुछ खास लेकर आएगा। आप के पंचाग से लेकर कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य और व्यापार । बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी जी |
भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी दिन-06:26 उपरांत त्रयोदशी
श्री शुभ संवत-2078, शाके- 1943, हिजरी सन-1442-43
सूर्योदय-05:46
सूर्यास्त-06:14
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुष्य उपरांत श्लेषा, वरीयान-योग, तै-कारण
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य-सिंह, चंद्रमा -कर्क, मंगल-सिंह, बुध-कन्या, गुरु-कुम्भ, शुक्र-कन्या शनि-मकर, राहु-वृष, केतु-वृश्चिक
चौघड़िया-
प्रात: 06:00 से 07:30 तक काल
प्रातः 07:30 से 09:00 तक शुभ
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक रोग
प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक उद्वेग
दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक चर
दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक लाभ
दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक अमृत
शामः 04:30 से 06:00 तक काल
उपायः नवरात्र में माता दुर्गाजी को शहद का भोग लगाने से भक्तो को सुंदर रूप प्राप्त होता है व्यक्तित्व में तेज प्रकट होता है।
आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ।।
खरीदारी के लिए शुभ समयःदोपहरः12:00 से 01:30 बजे तक लाभ
राहु काल:09:30 से 09:30 बजे तक.
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पूर्व दिशा
Aaj Ka Rashifal
मेष
कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। व्यापार में आर्थिक लाभ मनमुताबिक होगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप होने से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। माता की सेहत बिगड़ सकती है अत: उनकी सेहत का ख्याल रखें। बाहरी खानपान से परहेज करें।
शुभ अंक— 9, शुभ रंग— सफेद
वृषभ
कार्यक्षेत्र में आज आपको धैर्य और संयम के साथ कार्य करना है। व्यापार में धन हानि होने की सम्भावना है। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। नया काम शुरू करने से पहले सभी जानकारी एकत्र कर लें। आज आप लम्बी दूरी यात्रा की कर सकते हैं।
शुभ अंक—5, शुभ रंग— पीला
मिथुन
आज आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के कार्य को भी पूरा करना पड़ सकता है। आपकी मेहनत देखकर उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। मनोरंजन के लिए आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक—1, शुभ रंग— सफेद
कर्क
आज व्यापार को आगे ले जाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार को लेकर की गयी यात्रा शुभ और लाभदयक रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। खरीदारी में लंबा समय लग सकता है अत: समय लेकर ही घर से निकलें।
शुभ अंक— 4 शुभ रंग— लाल
सिंह
आज अचानक कार्यक्षेत्र में कार्य को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से काफी थका हुआ महसूस करेंगे। व्यापार में कोई बड़ा निवेश न करें, हानि होने की संभावना है। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। खुद का ध्यान रखें।
शुभ अंक—2, शुभ रंग— नीला
कन्या
आज किसी काम को लेकर ना मत कहें। व्यापार में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय पूर्ण सावधानी बरतें। आज जीवनसाथी से आपको कोई खास उपहार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक—9, शुभ रंग— गुलाबी
तुला
कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की खबर प्राप्त हो सकती है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। आज अचानक कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराने किसी मित्र से मुलाकात होगी। भविष्य की चिंता रहेगी लेकिन प्रियजन से सहयोग मिलने से काफी राहत महसूस करेंगे।
शुभ अंक—5 शुभ रंग— भूरा
वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र में कार्य उत्साह के साथ संपन्न करेंगे। हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज पूरे दिन व्यस्तता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। व्यापार में धन का लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से खुशी की खबर प्राप्त होगी।
शुभ अंक—4 शुभ रंग— ग्रे
धनु
आज के दिन आपका लक्ष्य पुराने पड़े कार्यों को पूर्ण करने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्साह में वृद्धि होगी। व्यापार में नयी योजना के साथ फिर से कार्य की शुरुआत करेंगे। भवन के निर्माण कार्य में प्रगति होगी। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लाल
मकर
आज का दिन आपके लिए अतिशुभ कर रहेगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किल लगने वाले कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। उच्च अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन प्राप्त होगा। साझा व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ आसपास मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक—3 शुभ रंग— काला
कुम्भ
कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। आज
अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। सोच—समझकर और बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। मित्रों का सहयोग न मिलने से हताश रहेंगे। व्यापार में विस्तार करने के बारे में विचार करेंगे।
शुभ अंक—1 शुभ रंग— नारंगी
मीन राशि
कार्यक्षेत्र में कार्य से संबंधित भागदौड़ अधिक रहेगी। व्यापार में धन का लाभ मिलेगा। बचत को ध्यान में रखते हुए निवेश के बारे में विचार करेंगे। व्यापार में शत्रु से बच कर रहें, किसी तरह का नुकसान पहुंचा सकते हैं। समीप की यात्रा का संयोग है।
शुभ अंक—7 शुभ रंग— काला
यह भी पढ़ें: शिव जी मस्तिष्क पर चंद्रमा और हाथ में त्रिशूल क्यों रखते हैं? जानें इसके पीछे की वजह