सावन के बाद अब छाएगा गणेशोत्सव और जन्माष्टमी का उल्लास, जानिए इस महीने के खास दिनों के बारे में

 
सावन के बाद अब छाएगा गणेशोत्सव और जन्माष्टमी का उल्लास, जानिए इस महीने के खास दिनों के बारे में

शिव के खास सावन महीने का रविवार को समापन हो गया, अब सोमवार से भादौ मास की शुरुआत होगी। सावन मास के बाद 29 दिनों के भौदो मास में कृष्ण आराधना के साथ गणेशोत्सव का उल्लास छाएगा।

भाद्रपद महीना हिन्दू पंचांग का छठा जबकि चातुर्मास का दूसरा महीना होता है। भाद्रपद 23 अगस्त से 20 सितंबर तक रहेगा। सावन में जिस तरह लोग शिवमय हो जाते है वैसे ही भादौ में भगवान कृष्ण और भगवान गणेश के रंग में रंग जाते हैं। माना जाता है कि उनकी आराधना से व्यक्ति का पुण्यबल मजबूत होता है और कार्य में सफलता मिलती है। इस महीने में सनातन धर्म के कई तीज त्योहार मनाए जाते हैं।

जन्माष्टमी का त्योहार

सावन के बाद अब छाएगा गणेशोत्सव और जन्माष्टमी का उल्लास, जानिए इस महीने के खास दिनों के बारे में
Image credit: pixabay

कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी के आठ दिन पहले से तैयारी शुरू हो गई है, 30 अगस्त तक कि आरती और प्रसाद का शेड्यूल और टाईम फिक्स कर दिया गया है, भक्तों को ऑनलाइन दर्शन की सुविधा दी जाएगी।

दस दिनी जैन समाज के पर्यूषण पर्व

इस माह में दिगंबर जैन समाज के आत्मोत्थान का दस दिनी पर्यूषण पर्व 10 से 19 सितंबर तक होंगे। इसमें संतों के सानिध्य समाजजन तप साधना करेंगे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now

इस महीने के त्योहारों की लिस्ट

23 अगस्त को भुजरिया

25 अगस्त को कजली तीज

28 अगस्त हल छठ

30 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी

31 अगस्त को गोगा नवमी

2 सितंबर को जया एकादशी व्रत

सावन के बाद अब छाएगा गणेशोत्सव और जन्माष्टमी का उल्लास, जानिए इस महीने के खास दिनों के बारे में
Image credit: Pixabay

6 सितंबर को कुश ग्रहणी अमावस्या

9 सितंबर को हरितालिका तीज

10 सितंबर को गणेश चतुर्थी

10 सितंबर से जैन समाज का पर्यूषण पर्व

11 सितंबर को ऋषि पंचमी

13 सितंबर को ज्येष्ठा गौरी पूजन

19 को अनंत चतुर्दशी

भाद्रपद का पंचांग कृष्नपक्ष में शुभ माना जाता है, इस महीने गणेशोत्सव के साथ ही पूजा विधि की शुरुआत होती है। इतने तीज त्योहारों की वजह से ही हिन्दू धर्म को संस्कार और संस्कृति का प्रतीक माना गया है।

यह भी पढ़ें: ओड़िशा: श्रद्धालुओं के लिए खोला गया पुरी का जगन्नाथ मंदिर, कोविड प्रोटोकॉल होंगे अनिवार्य

Tags

Share this story