Camphor Benefits: 5 रुपये का कपूर बदल देगा जिंदगी! कम लोग ही जानते हैं इसके चमत्कारी फायदे

 
Camphor Benefits: 5 रुपये का कपूर बदल देगा जिंदगी! कम लोग ही जानते हैं इसके चमत्कारी फायदे

How To Use Camphor: कपूर को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान की आरती में भी कपूर से करना शुब माना जाता है। इसका नियमित इस्तेमाल आपकी कई तरह की मुसीबतों को दूर करने की ताकत रखता है. कपूर आपके घर में सुख और समृद्धि ला सकता है. इसके बारे में यहां तक कहा जाता है कि ये आपकी रोजमर्रा की डेली रुटीन में इस्तेमाल हो सकने वाली वो मास्टर की (चाभी) है जिसकी मदद से आप अपनी जिंदगी पर लगी मुसीबतों का हर ताला खोल सकते हैं।

कपूर से आप अपनी किस्मत चमकाए

इससे आपकी लाइफस्टाइल रिलेटेड दिक्‍कतें भी दूर हो सकती हैं। यानी बाजार में पांच रुपये में मिलने वाले इस कपूर के इतने फायदे हैं, जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं।

कपूर एक फायदे अनेक

कपूर एक ऐसा रसायन है, जो एक बेहद खास वनस्पति से प्राप्त होता है. इसको पौधे से आसवन क्रिया के द्वारा हासिल किया जाता है. कपूर आम तौर पर तीन तरह का होता है, पहला जापानी, दूसरा भीमसेनी और तीसरा पत्री कपूर. कपूर का प्रयोग पूजा, औषधि और सुगंध तीनों के लिए किया जाता है. निगेटिव एनर्जी दूर भगाने के लिए भी इसे बड़े काम की चीज माना जाता है. कपूर की खुशबू मन को एकाग्र कर देती है. वहीं इसकी अग्नि कफ और वात का नाश करती है।

WhatsApp Group Join Now

कैसे यूज करें

कपूर का तेल त्वचा में रक्त संचार को सहज बनाता है. सूजन, मुहांसे और तैलीय त्वचा के उपचार में इसका उपयोग किया जाता है। आर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने के लिए कपूर मिश्रित मरहम का प्रयोग होता है। गर्दन में दर्द होने पर कपूर युक्त बाम लगाने पर आराम मिलता है. कफ की वजह से छाती में होने वाली जकड़न में कपूर का तेल मलने से राहत मिलती है।  

फायदे गिनते-गिनते थक जाएंगे!

स्किन इन्फेक्शन यानी त्वचा की खुजली व जलन के लिए नारियल तेल के एक कप में एक चम्मच पिसा कपूर मिलाकर लगाएं। वहीं फटी एड़ि‍यों का सबसे अच्छा ईलाज है कपूर। गर्म पानी में कपूर मिलाएं और उस पानी में पैर डालकर बैठें. ऐसा रोज रात सोने से पहले करें, दरारें भरने लगेंगी।

ये भी पढ़ें- Diabetes Diet: ठंड में बढ़ सकता है ब्लड शुगर, आहार विशेषज्ञ से जानिए इसे नेचुरल तरीके से कंट्रोल करने के आसान उपाय

Tags

Share this story