Chanakya Niti: चाणक्य ने व्यक्ति के जीवन में अनुशासन और सफलता दोनों से ही जुड़ी नीतियों के बारे में बताया है. चाणक्य की कही बातें एक आम आदमी के जीवन से लेकर खास व्यक्ति तक के जीवन पर लागू होती हैं.
ऐसे में चाणक्य ने व्यक्ति को गृहस्थ जीवन में भी सुखी रहने के बारे में जानकारी दी है. ताकि व्यक्ति जब ब्रह्मचर्य जीवन से गृहस्थ जीवन में प्रवेश करता है, तब उसे किन बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए, जिससे उसकी गृहस्थी अच्छे ढंग से चल सके.
लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि पत्नी होने के बावजूद कई लोग परायी स्त्री पर नज़र रखते हैं, ऐसे पति जिस भी पत्नी के होते हैं, उसका जीवन नर्क से भी बदतर हो जाता है.

हमारे आज के इस लेख में हम आपको उन्हीं कुछ कारणों के बारे में बताएंगे, जिनसे ही कोई आदमी स्त्री होने के बाद भी परायी स्त्री की ओर दृष्टि रखता है, साथ ही उनसे संबंध भी बनाता है,
जोकि किसी भी स्त्री की गृहस्थी का पूर्णतया नाश कर देता है, इसलिए आपको भी इस बारे में अवश्य ही जान लेना चाहिए. तो चलिए जानते हैं…

चाणक्य के अनुसार, ऐसे पुरुष शादी के बाद रखते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
- जब कोई पुरुष शादी के बाद बाप बन जाता है, तब उसका अपनी पत्नी से मोह थोड़ा कम हो जाता है, दूसरी ओर स्त्रियों का ध्यान भी बच्चे होने के बाद पूरी तरह से बच्चों में लग जाता है, ऐसे में पुरुष के दूसरी स्त्री के प्रति आकर्षित होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है.
- कई मामलों में ऐसा देखा जाता है कि पति और पत्नी के बीच आपसी समझ इतनी अच्छी तरह से विकसित नहीं होने पाती है, जिस वजह से उन दोनों के मध्य आकर्षण नहीं पनपने पाता है, इस वजह से भी पुरुष शादी के बाद भी दूसरी स्त्री के प्रति आकर्षित होने लग जाते हैं.

- अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने लगे और आप दोनों में से किसी के भी अवगुणों की चलते रिश्ता मजबूत ना होने पाए, तब भी पति के दूसरी औरत से सम्बन्ध होने की संभावना बनी रहती है.
- जब एक पति विवाह के बाद अपनी पत्नी से शारीरिक और मानसिक संतुष्टि नहीं प्राप्त कर पाता है, तब भी उसके किसी दूसरी औरत के साथ संबंध बन जाते हैं.
ये भी पढ़ें:- इन 3 मामलों में पुरुषों से बहुत आगे होती हैं महिलाएं, जानिए क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य
- एक्स्ट्रा मैरिटेल अफेयर के मामलों में सबसे अधिक देखा गया है कि जिन लोगों का विवाह कम उम्र में कर दिया जाता है, वह भी दूसरी औरत से संबंध बना लेते है. जिसके पीछे का कारण कम समझ का होना, अलग उम्मीद का होना, भविष्य की अनिश्चितता आदि.