Chhath Puja 2022: कब से शुरू होगी छठ मैया की पूजा? जानिए चार दिन के उत्सव का शुभ मुहूर्त

  
Chhath Puja 2022: कब से शुरू होगी छठ मैया की पूजा? जानिए चार दिन के उत्सव का शुभ मुहूर्त

Chhath Puja 2022: दिवाली के बाद छठ मैया की पूजा दिल्ली, यूपी औऱ बिहार समेत कई शहरों में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है क्योंकि ये पूजा पूरे चार दिन तक चलती है इसलिए लोगों के अंदर इस पर्व को लेकर काफी क्रेज भी है. वहीं इस बार 28 अक्टूबर यानि परसो के दिन से छठ मैय्या की पूजा प्रारंभ हो रही है जो कि 31 अक्टूबर तक लगातार चलती रहेगी. इस पर्व पर लोग निर्जला व्रत रखकर छठी मैय्या और भगवान सूर्य की पूजा करते हैं, तो चलिए बताते हैं कि इस पर्व का शुभ मुहूर्त क्या है...

छठ पूजा का पहला दिन

नहाय-खाय 2022: 28 अक्टूबर, दिन शुक्रवार
सूर्योदय: प्रात: 06 बजकर 30 मिनट पर
सूर्योस्त: शम 05 बजकर 39 मिनट पर

शुभ मुहूर्त
शोभन योग: प्रात:काल से देर रात 01 बजकर 30 मिनट
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 30 मिनट से सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक
रवि योग: सुबह 10 बजकर 42 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 31 मिनट तक

छठ पूजा का दूसरा दिन

लोहंडा और खरना 2022: 29 अक्टूबर, दिन शनिवार
सूर्योदय: प्रात: 06 बजकर 31 मिनट पर
सूर्योस्त: शाम 05 बजकर 38 मिनट पर

शुभ मुहूर्त
रवि योग: सुबह 06 बजकर 31 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक
सुकर्मा योग: रात 10 बजकर 23 मिनट से अगली सुबह तक

छठ पूजा का तीसरा दिन

छठ पूजा का संध्या अर्घ्य 2022: 30 अक्टूबर, रविवार
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 38 मिनट पर

शुभ मुहूर्त
सुकर्मा योग: प्रात: काल से शाम 07 बजकर 16 मिनट तक
धृति योग: शाम 07 बजकर 16 मिनट से अगली सुबह तक
रवि योग: सुबह 07:26 बजे से अगले दिन सुबह 05:48 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:31 बजे से सुबह 07:26 बजे तक

छठ पूजा का चौथा दिन

छठ पूजा का प्रात: अर्घ्य 2022: 31 अक्टूबर, सोमवार
सूर्योदय: प्रात: 06 बजकर 32 मिनट पर

शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रात: 05:48 बजे से सुबह 06:32 बजे तक
त्रिपुष्कर योग: प्रात: 05:48 बजे से सुबह 06:32 बजे तक

ये भी पढ़ें: कैसे शुरू हुई गोवर्धन पूजा की परंपरा? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Tags

Share this story

Around The Web

अभी अभी