Diwali 2021 Laxmi Puja Muhurat Time: दिवाली आज, जानें अपने शहर में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

 
Diwali 2021 Laxmi Puja Muhurat Time: दिवाली आज, जानें अपने शहर में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

हिन्दू धर्म के अनुसार पुजा-अर्चना से ज्यादा महत्वपूर्ण मुहूर्त पर पूजा का समापन करना होता है। आज यानी
04 नवंबर 2021, को पूरे देश में दीपोत्सव का पर्व दीपावली मनाया जाएगा।

हिंदू धर्म के शास्त्र के अनुसार इस दिन राम जंगल से अयोध्या लौटे थे। दिवाली का पर्व अंधकार पर प्रकाश के विजय का प्रतीक है। मुख्य रूप से दीपावली पांच दिनों का पर्व है। मतलब धनतेरस से भाई दूज तक की अवधि में यह त्योहार मनाया जाता है। दिवाली की शाम लक्ष्मी-गणेश, कुबेर और माता सरस्वती की विशेष पूजा आराधना करने का विधान है।

https://twitter.com/SadhguruJV/status/1456090070436352004?t=hcf0NBX2dWggwUlMxRQxAg&s=19

आइए जानते हैं दिवाली पर शुभ-मुहूर्त में किस तरह किया जाता है लक्ष्मी पूजन

शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त से होता है, में किया जाना सबसे शुभ माना गया है। इसके अलावा प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करना सर्वोत्तम माना गया है।

प्रदोष काल के अलावा महानिशीथ काल में भी लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। इसमें मां काली की पूजा करने का विधान होता है। इस काल में ज्यादातर लोग लक्ष्मी पूजा वे करते हैं जो तांत्रिक या साधक होते हैं।

WhatsApp Group Join Now

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त ( Diwali 2021 Lakshmi Puja Ka Shubh Muhurat)

•04 नवंबर 2021, गुरुवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ समय- शाम 06 बजकर 10 मिनट से लेकर 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।

•दिवाली 2021 में लक्ष्मी पूजन की अवधि- 1 घंटा 55 मिनट प्रदोष काल - शाम 05 बजकर 34 मिनट से रात 08 बजकर 10 मिनट तक

•वृषभ काल - शाम 06 बजकर 10 मिनट से रात 08 बजकर 06 मिनट तक 

•दिवाली लक्ष्मी पूजा का महानिशीथ काल मुहूर्त

https://youtu.be/8mhmeC4Wn-M

ये भी पढ़ें: Gold Price Today 4 November 2020: दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, आपके बाजार में ये है एक तोले का भाव

Tags

Share this story