Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रों में इस तरह से करें माता रानी के नौ रूपों की आराधना, पूरी होगी हर कामना

 
Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रों में इस तरह से करें माता रानी के नौ रूपों की आराधना, पूरी होगी हर कामना

Gupt Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. नवरात्रि का त्योहार वैसे तो साल भर में 4 बार मनाया जाता है. ऐसे में माघ महीने में पड़ने वाले नवरात्रों को गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है.

गुप्त नवरात्रों में माता रानी के नौ रूपों की विधि विधान से आराधना और अर्चना की जाती है. गुप्त नवरात्रों में मुख्य तौर पर माता रानी की आराधना करते समय गुप्त पूजा की जाती है, तभी उसे सफल माना जाता है.

हमारे आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कल यानी कि 22 जनवरी से गुप्त नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं, तो इन दिनों आप माता रानी को किस प्रकार से प्रसन्न कर सकते हैं. चलिए जानते हैं…

कलश स्थापना मुहूर्त: 06:42 AM से 10:37 AM

Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रों में इस तरह से करें माता रानी के नौ रूपों की आराधना, पूरी होगी हर कामना
Image credit:- thevocalnewshindi

गुप्त नवरात्रों में माता रानी की आराधना की विधि

नवरात्रि के दिनों में आपको सुबह स्नान इत्यादि के बाद माता दुर्गा की विधि विधान से आराधना करनी चाहिए. गुप्त नवरात्रों में माता रानी से आर्थिक संपन्नता पाने के लिए उन्हें कमल का फूल अर्पित करना चाहिए.

WhatsApp Group Join Now

माता रानी को प्रसन्न करने के लिए गुप्त नवरात्रों में आपको उन्हें रोजाना श्रृंगार की चीजें चढ़ानी चाहिए, तभी आपको जीवन में अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

गुप्त नवरात्रों में पहले दिन मां शैलपुत्री को आपको गाय के घी से बनी सफेद चीजों का भोग चढ़ाना चाहिए, इससे आपको स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है.

अगले दिन मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री और पंचामृत का भोग लगाने से आपको दीर्घायु प्राप्त होती है.

मां चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजों का भोग लगाने पर आपको अपने जीवन के दुखों से छुटकारा मिलता है.

Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रों में इस तरह से करें माता रानी के नौ रूपों की आराधना, पूरी होगी हर कामना
Image credit:- thevocalnewshindi

माता कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाने से आपको प्रखर बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

माता स्कंदमाता को केले का भोग लगाने से आपको उत्तम शरीर की प्राप्ति होती है.

मां कात्यानी को शहद का भोग लगाने से आपको आकर्षक व्यक्तित्व और सुंदरता प्राप्त होती है.

मां कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाने से आपको जीवन में संकटों से रक्षा प्राप्त होती हैं.

ये भी पढ़ें:- कर्ज के बोझ से पाना चाहते हैं मुक्ति, तो देवी मैया को जरूर अर्पित करें ये 5 चीजें…

महागौरी को नारियल का भोग लगाने पर आपको संतान से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

मां सिद्धिदात्री को हलवा और चने पूरी का भोग लगाने से आपको जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त होती है.

Tags

Share this story