Ekadashi vrat 2023: साल 2023 में कब-कब पड़ रहा है एकादशी का व्रत? और जानें एकादशी व्रत के फायदे

 
Ekadashi vrat 2023: साल 2023 में कब-कब पड़ रहा है एकादशी का व्रत? और जानें एकादशी व्रत के फायदे

Ekadashi vrat 2023: धर्म में एकादशी का व्रत बेहद अहम माना गया है. एकादशी के व्रत करने मात्र से व्यक्ति को जीवन की हर परेशानी का हल प्राप्त हो जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति विधि-विधान से एकादशी के व्रत का पालन करता है, उसके जीवन में जगत के पालनहार भगवान विष्णु अपना सदैव आशीर्वाद बनाए रखते हैं.

ऐसे में साल 2023 के किस महीने में कौन-सी एकादशी पड़ेगी, इसके बारे में आपको अवश्य जान लेना चाहिए.

Ekadashi vrat 2023: साल 2023 में कब-कब पड़ रहा है एकादशी का व्रत? और जानें एकादशी व्रत के फायदे
Image credit:- thevocalnewshindi

एकादशी का व्रत रखने के फायदे

वैसे तो साल भर में कोई 24 एकादशी पड़ती हैं, लेकिन अधिक मास के चलते आपको 26 एकादशी के व्रत रखने पड़ते हैं. एकादशी के व्रत का पालन करने पर व्यक्ति का जीवन सदैव समृद्धशाली बना रहता है.

WhatsApp Group Join Now

एकादशी के व्रत का पालन करने पर व्यक्ति को 26 प्रकार के फायदे पहुंचते हैं. एकादशी के व्रत रखने से व्यक्ति को अपने जीवन में आने वाली तमाम दिक्कतों का आसानी से हल मिल जाता है,

ये भी पढ़ें:- एकादशी वाले दिन जरूर करें इन चीजों का दान, जीवन हो जाएगा स्वर्ग से भी सुंदर

इतना ही नहीं उसे अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्ति की राह भी आसान हो जाती है. ऐसा कोई भी काम नहीं है जो एकादशी का व्रत का पूर्ण तरीके से पालन करने पर पूरा ना होने पाए, यही कारण है कि हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत बेहद प्रचलित है.

Ekadashi vrat 2023: साल 2023 में कब-कब पड़ रहा है एकादशी का व्रत? और जानें एकादशी व्रत के फायदे
Image credit:- thevocalnewshindi

एकादशी 2023 व्रत

पौष मास
पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 2 जनवरी 2023

माघ मास
षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 18 जनवरी 2023
जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 1 फरवरी 2023

फाल्गुन मास
विजया एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 16 फरवरी 2023
आमलकी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 3 मार्च 2023

चैत्र मास
पापमोचिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 18 मार्च 2023
कामदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 01 अप्रैल 2023

वैशाख मास
वरूथिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 16 अप्रैल 2023
मोहिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 01 मई 2023

ज्येष्ठ मास
अपरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 15 मई 2023
निर्जला एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 31 मई 2023

आषाढ़ मास
योगिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 14 जून 2023
देवशयनी एकादशी (शुक्ल पक्ष)- 29 जून 2023

सावन मास
कामिका एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 13 जुलाई 2023
पुत्रदा एकादशी - 27 अगस्त 2023

अधिक मास
पद्मिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 29 जुलाई 2023
परम एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 12 अगस्त 2023

भाद्रपद मास
अजा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 10 सितंबर 2023
परिवर्तिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 25 सितंबर 2023

आश्विन मास
इंदिरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 10 अक्टूबर 2023
पापांकुशा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 25 अक्टूबर 2023

कार्तिक मास
रमा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 9 नवंबर 2023
देवउठनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 23 नवंबर 2023

मार्गशीर्ष माह (अगहन)
उत्पन्ना एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 8 दिसंबर 2023
मोक्षदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 22 दिसंबर 2023

Tags

Share this story