Ganesh Chaturthi 2021: बॉलीवुड के इन टॉप गानों से करें बप्पा का अपने घर स्वागत

  
Ganesh Chaturthi 2021: बॉलीवुड के इन टॉप गानों से करें बप्पा का अपने घर स्वागत

नई दिल्लीः आज वो दिन है जिसका हर साल सबको इंतजार रहता है। आज गणेश चतुर्थी है और यह बहुत धूम-धाम से मनाया जाने वाला उत्सवो में से एक है। बप्पा के भक्त उनका अपने घर में स्वागत करने की तैयारी में हैं। इसी बीच हमें भक्तों में एकअलग ही उत्साह देखने को मिलता है। बप्पा के भक्त नाचते- गाते खुशी से अपने घर में उनका स्वागत करते है। गणपति का घर में आगमन ऐसा लगता है जैसे मानों परिवार के सदस्य की घर वापसी हुई हों।

महाराष्ट्र में तो Ganesh Chaturthi अलग ही धूम देखने को मिलती हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड की फिल्मों में भी गणेश चातीर्थी धूम- धाम से मनाते हुए दर्शाया जाता है। बॉलीवुड में इस उत्सव को एक खास जगह दी गई है। इसीलिए बॉलीवुड की फिल्मों के कई गाने इस त्योहार पर बनाएं गए हैं। जो बहुत हिट भी हुए। अगर आप भी अपने घर में गणपति के आगमन की तैयारी में हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे बॉलीवुड गाने जिसके साथ आप धूम-धड़ाके के साथ गणपति बप्पा का स्वागत कर सकते हैं।

देवा हो देवा गणपति देवा…
90 के दशक में एक फिल्म आई थी 'हमसे बढ़कर कौन' का गाना 'देवा हो देवा गणपति देवा…', गणपति बप्पा के एक बहुत ही पॉपुलर गानों में से है। इस गाने में मिथुन चक्रवर्ती, डेनी और अमजद खान जैसे कलाकार बप्पा की भक्ति में नाचते दिख रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=yr9TS92ZsRs

गणपति अपने गांव चले..
अभिनेता अमिताभ बच्चन की 'अग्निपथ' फिल्म में गणपति बप्पा पर एक गाना फिल्माया गया है। जिसमें अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती थिरकते दिख रहे हैं। ये गाना है 'गणपति अपने गांव चले..'

https://www.youtube.com/watch?v=zbL7wLkh-E8&t=4s

श्री गणेशा देवा...
इसी फिल्म की तरहा अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' में भी गणेश चतुर्थी त्योहार पर बहुत खूबसूरती से एक गाना फिल्माया गया है। इस गाने में अभिनेता ऋतिक रोशन बप्पा की भक्ति करते नजर आते हैं, ये गाना है 'श्री गणेशा देवा'

https://www.youtube.com/watch?v=RYqJ5w-GrfM

श्री गणेशाय धीमहि…
फिल्म 'विरुद्ध' में महानायक अमिताभ बच्चन और शर्मिला टैगोर गणपति की पूजा करते नजर आते हैं। ये गाना को सिंगर शंकर महादेवन ने आवाज़ दी हैं। जिसके बोल हैं 'श्री गणेशाय धीमहि…'

https://www.youtube.com/watch?v=-XFIjEOJYwY

हे गणराया…
फिल्म 'ABCD 2' का गाना ' हे गणराया…' अपने आप में एक काफी सुपरहिट गाना है। इस गाने के कॉरियोग्राफर रेमो डिसूजा हैं। आज कल अक्सर गणपति सेलिब्रेशन में इस गाने को याद किया जाता है।

https://www.youtube.com/watch?v=v10jDT7SJsw

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2021- 10 सितंबर को हर घर विराजमान होंगे गणपति, व्यापरियों की होगी चांदी ही चांदी

Tags

Share this story

Around The Web

अभी अभी