Gupt Navratri 2023: नवरात्रि के दिनों में कर लें ये काम, देवी माता करेंगी बेड़ा पार

 
Gupt Navratri 2023: नवरात्रि के दिनों में कर लें ये काम, देवी माता करेंगी बेड़ा पार

Gupt Navratri 2023: नवरात्रि का त्योहार सालभर में 4 बार पड़ता है. आषाढ़ के महीने में मनाए जाने वाले नवरात्र को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है, गुप्त नवरात्रि के दिनों में देवी माता की 10 महाविद्याओं की पूजा का प्रावधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्रों में जो व्यक्ति गुप्त तरीके से देवी माता की पूजा अर्चना करता है, उस पर देवी माता का पूर्ण आशीर्वाद बना रहता है. आषाढ़ के महीने में गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) की शुरुआत 19 जून से हुई थी जिसका अंतिम दिन 28 जून रहेगा. ऐसे में नवरात्र के समाप्त होने से पहले आप माता को प्रसन्न करने से जुड़े कुछ एक उपाय अवश्य कर लें, ताकि गुप्त नवरात्रों में माता अपनी कृपा आप पर बनाए रखें. तो चलिए जानते हैं….

गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) के विशेष उपाय

1. गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) के दिनों में माता को श्रृंगार का सभी सामान चढ़ाना चाहिए, इससे माता प्रसन्न होकर आपका वैवाहिक जीवन सफल बनाती है.

2. गुप्त नवरात्रि के दिनों में यदि आप माता को लाल रंग के पुष्प चढ़ाते हैं, तो ऐसा करने से माता आपकी सारी मनोकामना पूर्ण करती हैं.

WhatsApp Group Join Now

3. देवी माता की गुप्त नवरात्रि के दिनों में लौंग और कपूर जलाकर आरती करनी चाहिए, ऐसा करने से आपके घर की सारी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है.

4. गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) के दिनों में यदि आप नौ कन्याओं को मखाने की खीर खिलाते हैं, तो इससे भी देवी माता आप से प्रसन्न होकर आपको जीवन में तरक्की प्रदान करती हैं.

5. इन दिनों यदि आप देवी माता के आगे सरसों के तेल का दीपक जलाकर ओम दुं दुर्गाय नमः मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे भी देवी माता आपसे खुश होती है और अपनी कृपा आप पर बनाए रखती हैं.

6. नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) के दिनों में यदि आप 9 गोमती चक्र लाकर देवी माता के सामने समर्पित कर देते हैं, और फिर इसे अपनी तिजोरी में रख लेते हैं. तो इससे देवी माता आपको आर्थिक लाभ कराती है.

ये भी पढ़ें:- नवरात्रि के 9 दिनों तक देवियों को लगाएं नौ अलग-अलग प्रकार का भोग, होगा बेड़ा पार

Tags

Share this story