Guruwar ki Aarti/mantra: इन आरतियों और मंत्रों के बिना नहीं मिलती है भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की कृपा…

 
Guruwar ki Aarti/mantra: इन आरतियों और मंत्रों के बिना नहीं मिलती है भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की कृपा…

Guruwar ki Aarti/mantra: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु देव बृहस्पति को समर्पित है. मान्यता है कि जो भी भक्त आज के दिन पूर्ण निष्ठा और सच्चे मन से भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के पूजा अर्चना करता है.

उस पर इन दोनों की ही कृपा दृष्टि बनी रहती है. ऐसे में यदि आज के दिन आपने भी भगवान श्री हरि और गुरु देव बृहस्पति का आशीर्वाद पाने के लिए विधि विधान से व्रत का पालन किया है,

तो आज के दिन पूजा आदि के बाद इन आरतियों का गान अवश्य करें. अन्यथा आपको अपनी पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता है.

https://www.youtube.com/watch?v=Jg_ztzMzemQ

यहां पढ़े गुरु देव बृहस्पति की आरती

ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
 
तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
 
चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

WhatsApp Group Join Now

ये भी पढ़े:- व्यापार में धन लाभ के लिए आज के दिन शीघ्र करें ये उपाय


तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
 
दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।
 
सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

जो कोई आरती तेरी प्रेम सहित गावे।
जेष्टानंद बंद सो-सो निश्चय पावे।।
ॐ जय बृहस्पति देवा।।

गुरुवार का मंत्र

ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:। 

यहां पढ़े विष्णु भगवान की आरती

https://www.youtube.com/watch?v=6iAwhF_nCbI

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय...॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय...॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय...॥

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥

https://www.youtube.com/watch?v=pfbxzHmfSwE

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय...॥

Tags

Share this story