{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Holi 2023: इन महिलाओं को भूल से भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, वरना होता है अनर्थ

 

Holi 2023: हिंदू धर्म में होली का पर्व बेहद उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष फाल्गुन महीने की पूर्णिमा 7 मार्च को पड़ रही है, जबकि अगले दिन दुल्हेड़ी का पर्व मनाया जाएगा. होली वाले दिन जहां सब एक दूसरे से गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं, तो वहीं होली वाले दिन होलिका दहन भी किया जाता है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन के बिना होली का पर्व अधूरा माना जाता है.

Image credit:- thevocalnewshindi

यही कारण है कि बड़ी होली वाले दिन सब लोग सुबह-सुबह जाकर लकड़ियों के गट्ठर को जलाते हैं, और होलिका के चारों ओर परिक्रमा करते हैं. लेकिन कुछ एक लोगों को होली वाले दिन होलिका दहन नहीं देखनी चाहिए, ऐसा करना उनके लिए अशुभ माना जाता है, इसके बारे में आज हमारे लेख में हम जानेंगे, तो चलिए जानते हैं…

Image credit:- thevocalnewshindi

होलिका वाले दिन किन लोगों को नहीं देखनी चाहिए अग्नि?

जिन महिलाओं ने अभी-अभी नवजात शिशु को जन्म दिया है, ऐसी महिलाओं को बच्चे के साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहिए, माना जाता है होलिका दहन के दौरान आसपास में नकारात्मक शक्तियां मौजूद होती हैं, ऐसे में बच्चे पर उसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

गर्भवती महिलाओं को भी होली वाले दिन होलिका दहन होते हुए नहीं देखनी चाहिए. इतना ही नहीं होली वाले दिन गर्भवती महिलाओं को ना तो होलिका दहन में शामिल होना चाहिए और ना ही जलती हुई अग्नि की परिक्रमा करनी चाहिए. ऐसा करने से बच्चे के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें:- भारत समेत समूचे विश्व में सबसे पहले यहां होता है होलिका दहन, जानें इस स्थान का अनोखा रहस्य

जिन लड़कियों का अभी-अभी विवाह हुआ है, ऐसी लड़कियों को भी होलिका दहन की परिक्रमा नहीं करनी चाहिए और ना ही उन्हें विधि विधान से होलिका माता की पूजा करनी चाहिए. माना जाता है ऐसा करने से उनकी सौभाग्य में कमी आती है उनके सुख के दिन दुख में बदल जाते हैं.