comscore
Wednesday, March 29, 2023
- विज्ञापन -
HomeराशिफलMaha Shivaratri 2023: कोलकाता से आया सेहरा और वरमाला, बाबा महाकाल आज बनेंगे दूल्हेराजा, घर बैठे करें महादेव के लाइव दर्शन

Maha Shivaratri 2023: कोलकाता से आया सेहरा और वरमाला, बाबा महाकाल आज बनेंगे दूल्हेराजा, घर बैठे करें महादेव के लाइव दर्शन

Published Date:

Maha Shivaratri 2023: महाकाल मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव प्रारंभ हो गया है। राज 2:30 बजे महाकाल के पट खुले और पूजन अर्चन हुआ 4:00 बजे तक भस्म आरती के साथ भगवान का पूजन अर्चन किया गया। उसके बाद भक्तों के लिए पट खोल दिए गए। अगले 44 घंटे तक भगवान के दर्शन और पूजन चलता रहेगा। इस बार बाबा महाकाल को कोलकाता से आया सेहरा पहनाया गया है। पहली बार वरमाला भी कोलकाता से आई है इसे कुलदीप कलुथिया नामक शख्स लेकर आए हैं। कहना है कि इससे पहले भी महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के लिए भेंट लेकर आए थे जिसे भगवान महाकाल ने स्वीकार किया। महाकाल मंदिर में कोटि तीर्थ पर शिव अर्पण ज्योति के तहत दीप प्रज्वलन किया जाएगा।  करिए बाबा महाकाल के लाइव दर्शन क्लिक

https://www.youtube.com/live/w_ZG7HhIeMM?feature=share

Maha Shivaratri 2023

शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम आज

महाशिवरात्रि पर्व पर 18 फरवरी को शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में 21 लाख दीयों का प्रज्वलन कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जायेगा। वर्तमान में सर्वाधिक दीप प्रज्वलन का रिकार्ड अयोध्या दीपोत्सव-2022 में 15 लाख 76 हजार दीप प्रज्वलित कर बनाया गया है।शिप्रा नदी पर दीप प्रज्वलन के लिये सम्पूर्ण घाटों को पांच ब्लॉक में बांटा गया है। इसमें ‘ए’ ब्लॉक में केदारेश्वर घाट पर, ‘बी’ ब्लॉक सुनहरी घाट पर, ‘सी’ ब्लॉक दत्त अखाड़ा क्षेत्र में, ‘डी’ ब्लॉक रामघाट पर तथा ‘ई’ ब्लॉक भूखी माता की ओर दीपों का प्रज्वलन किया जायेगा। एक ब्लॉक में 225 दीये दो वॉलेंटियर द्वारा प्रज्वलित किये जायेंगे। इस प्रकार एक सब-सेक्टर में 40 से 50 ब्लॉक होंगे तथा 100 के लगभग वॉलेंटियर्स होंगे। प्रति सौ वॉलेंटियर्स पर दो सुपरवाइजर लगाये जायेंगे और प्रति एक हजार वॉलेंटियर्स पर एक कंट्रोल आफिसर नियुक्त किया जायेगा। विभिन्न समाजों और संस्थाओं द्वारा वॉलेंटियर्स की सूची प्रदाय कर दी गई है। विभिन्न सेक्टर वाइज वॉलेंटियर्स के लिये प्रवेश-पत्र बनाये गये हैं। कार्ड में होलोग्राम लगाये गये हैं। वॉलेंटियर्स को 10 मिनिट की समय-सीमा में दीये जलाकर पीछे हटना होगा। इसके बाद अगले पांच मिनिटों में ड्रोन से प्रज्वलित दीयों की फोटोग्राफी की जायेगी। यह समय अत्यन्त महत्वपूर्ण होगा, अत: सभी वॉलेंटियर्स को समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये हैं।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के इस शहर में रुद्राक्ष महोत्सव में जुटे 2 लाख लोग, भगदड़ जैसे हालात, कई लोगों की बिगड़ी तबीयत

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Chaitra Navratri 2023: नवरात्र का आठवां दिन, मां के किस स्वरूप की होती है पूजा?

Chaitra Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष...

Gold Price Update: ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के चलते गिरे सोने-चांदी के दाम, चेक करें ताजा भाव

Gold Price Update:  अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की...

Aaj ka rashifal: आज किस राशि पर मेहरबान रहेंगे बुध, और किस राशि को बुध को मनाने की होगी ज़रूरत?

Aaj ka rashifal: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह चाल के...

Hair Care Tips: लुक दिखने लगा है ओल्ड एच? 5 टिप्स से गंजे सिर पर भी उग जाएंगे बाल!

Hair Care Tips: बालों का झड़ना एक सामान्य समस्या है...