Mahashivratri 2022: आज है भोले बाबा को खुश करने का दिन, जानिए शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, विधि और जलाभिषेक का समय...

 
Mahashivratri 2022: आज है भोले बाबा को खुश करने का दिन, जानिए शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, विधि और जलाभिषेक का समय...

Mahashivratri 2022: आज संपूर्ण भारतवर्ष में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. भोलेनाथ के इस पावन पर्व सभी शिव भक्त मस्ती में डूब जाते हैं.

बम बम भोले और हर हर महादेव की जयघोष से दशों दिशाएं गूंज उठती हैं. महाशिवरात्रि का पर्व हर वर्ष फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है.

ये भी पढ़े:- इस महाशिवरात्रि बन रहा है शिव योग, मध्यरात्रि में पूजन करने से मिलेगा विशेष लाभ

महाशिवरात्रि का व्रत कैसे करें?

महाशिवरात्रि में प्रातः काल उठकर स्नान आदि करने में बाद भगवान भोलेनाथ की पूजा की तैयारियां करें. पूजा करते समय शिवजी के व्रत का संकल्प लें.

इसके बाद पूरे दिन फलाहार व्रत का पालन करें. इस व्रत में आपको अन्न का सेवन नहीं करना होता है. साथ ही पूरे दिन शिवजी की उपासना व भक्ति करनी होती है.

WhatsApp Group Join Now
https://www.youtube.com/watch?v=R-_qWxlKLkA
Mahashivratri 2022

शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा चार पहर में की जाती है. यदि आप एक पहर की भी पूजा करते हैं तब भी आपको विशेष फल की प्राप्ति होती है.

पहला पहर
सुबह 6:23 से 9:31 तक
दूसरा पहर
रात्रि 9:32 से 12:39 तक
तीसरा पहर
मध्य रात्रि 12:40 से 03:47
चौथा पहर
मध्य रात्रि 3:48 से अगली सुबह 6:54 तक

इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व की पावन चतुर्दशी मुहूर्त सुबह 3:16 पर शुरू होगा तथा रात्रि 1 बजे तक रहेगा.

शिवरात्रि पर जलाभिषेक का समय

इस साल महाशिवरात्रि पर पूरे दिन जलाभिषेक का समय है. शिव भक्त किसी भी समय में भोलेनाथ को जल चढ़ा सकते हैं. आपको बता दें, महाशिवरात्रि का विशेष जलाभिषेक शाम 6:28 बजे के बाद आरंभ हो जाएगा.

Tags

Share this story