Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के कुछ ही दिन रह गए शेष...तैयार कर लें जरूरी चीजोंं की लिस्ट

 
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के कुछ ही दिन रह गए शेष...तैयार कर लें जरूरी चीजोंं की लिस्ट

Mahashivratri 2023: आने वाली 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन मुख्य तौर पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह उत्सव के तौर पर मनाया जाता है. इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग अस्तित्व में आए थे, इस वजह से इस दिन का विशेष महत्व है. इस दिन हिंदू धर्म में मुख्य तौर पर महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है और शिव बारात निकाली जाती है. महाशिवरात्रि का पर्व हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. ऐसे में यदि आप भी महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो उनकी पूजा करते समय आपको उपरोक्त चीजों को अवश्य चढ़ाना चाहिए, तभी आपको अपनी पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है. तो चलिए जानते हैं….

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के कुछ ही दिन रह गए शेष...तैयार कर लें जरूरी चीजोंं की लिस्ट
Image credit:- thevocalnewshindi

महाशिवरात्रि पर किन चीजों से करें महादेव को खुश?

1. महाशिवरात्रि वाले दिन भगवान शिव की पूजा करते समय उन्हें घी जरूर अर्पित करें.

2. इस दिन भगवान शिव को खुश करने के लिए आपको उन्हें शक्कर का भोग अवश्य लगाना चाहिए, ऐसा करने से आपको अवश्य ही भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है.

3. महा शिवरात्रि वाले दिन यदि आप शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ओम नमः शिवाय का जाप करते हैं, तब भी आपकी पूजा सफल मानी जाती है.

WhatsApp Group Join Now
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के कुछ ही दिन रह गए शेष...तैयार कर लें जरूरी चीजोंं की लिस्ट
Image credit:- unsplash

4. इस दिन यदि आप शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं, तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और आपको आरोग्य की प्राप्ति होती है.

5. महाशिवरात्रि के अवसर पर यदि आप शिव जी को भांग अर्पित करते हैं, तो आपकी सारी बुराइयों को महादेव दूर कर देते हैं.

6. महाशिवरात्रि के अवसर पर यदि आप शिव जी को धतूरा चढ़ाते हैं, तो इससे आपकी कुंडली में मौजूद राहु दोष, काल सर्प दोष और पितृ दोष दूर होते हैं.

ये भी पढ़ें:- नवग्रहों को मिलेगी शांति, महाशिवरात्रि पर करें इस कवच का पाठ

7. यदि आप शिवजी को बेलपत्र चढ़ाते हैं, तुम आशीर्वाद तरीके दिन आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है.

8. शिवलिंग की पूजा करते समय यदि आप उस पर इत्र लगाते हैं, तो इससे महादेव आपसे बेहद प्रसन्न होते हैं.

Tags

Share this story