{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Mahashivratri Special: क्या आप जानते हैं भगवान शिव के संपूर्ण परिवार के बारे में?

 

Mahashivratri Special: हिंदू धर्म में भगवान शिव को देवों का देव महादेव कहा गया है. यही कारण है कि भगवान शिव के प्रमुख पर्व के तौर पर हर साल महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है.आज 18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है. ऐसे में आप भी यदि भगवान शिव के भक्त हैं, तो आपको भी भगवान शिव के संपूर्ण परिवार के बारे में जानकारी होना आवश्यक है. भगवान शिव के परिवार में केवल माता पार्वती भगवान गणेश और कार्तिकेय ही नहीं हैं,बल्कि भगवान शिव का परिवार भी बेहद बड़ा है. उनके परिवार में कई सारी बहुएं और बेटियां भी मौजूद हैं, जिनके बारे में हमारे आज के इस लेख में हम जानेंगे. इसके अलावा हम भगवान शिव के माता पिता और अन्य पत्नियों के विषय में भी जानकारी हासिल करेंगे. तो चलिए जानते हैं…

Image credit:- thevocalnewshindi

भगवान शिव के संपूर्ण परिवार के बारे में…

भगवान शिव का जन्म स्थान (काशी)
भगवान शिव की उत्पत्ति (पराशक्ति अंबिका और भगवान सदाशिव)
भगवान शिव की पत्नियां (माता सती, काली, उमा, उर्मी, गंगा)
भगवान शिव के पुत्र (गणेश जी, कार्तिकेय, अयप्पा, भूमा, खूजा, जलंधर, सुकेश, अंधक)

Image credit:- thevocalnewshindi

भगवान शिव की पुत्री (अशोक सुंदरी, जया, देव, दोतलि, शामिलबारी, विषहर, वासुकि, ज्योति)
भगवान शिव की बहु (सिद्धि और बुद्धि) भगवान शिव के भाई (ब्रह्मा और विष्णु)
भगवान शिव के साढू भाई (ऋषि भृगु)
भगवान शिव के ससुर (दक्ष प्रजापति)
भगवान शिव के पौत्र (क्षेम और लाभ)

ये भी पढ़ें:- इस वजह से भगवान शिव को निगल गई थी माता पार्वती, और लिया था धूमावती अवतार

इसके अलावा भगवान शिव के परिवार में चूहा, नाग, मोर, नदी और शेर भी शामिल है,जो कि परस्पर शत्रु होने के बावजूद शिव जी के परिवार का हिस्सा है और परस्पर एक साथ रहते हैं.