Malmas 2023: मलमास के महीने में जरूर करें ये काम, शिव संग विष्णु-लक्ष्मी होंगे प्रसन्न

 
Malmas 2023: मलमास के महीने में जरूर करें ये काम, शिव संग विष्णु-लक्ष्मी होंगे प्रसन्न

Malmas 2023: हिंदू धर्म में साल भर में पड़ने वाले प्रत्येक महीने का विशेष धार्मिक महत्व होता है. जिस तरह से सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है, उसी प्रकार से मलमास का महीना भी भगवान विष्णु का महीना कहा गया है. जिसे अधिमास और खरमास के नाम से भी जानते हैं. इस महीने में वैसे तो किसी भी प्रकार के शुभ कार्यों को अंजाम नहीं दिया जाता, क्योंकि इस महीने में भगवान विष्णु की योगनिद्रा में चले जाते हैं.

फिर भी आप मलमास (Malmas 2023) के महीने में कुछ एक कार्य करके अवश्य ही ईश्वर की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. साल 2023 में मलमास का महीना 18 जुलाई से शुरू होने वाला है, जोकि 16 अगस्त तक प्रभावी रहेगा. मलमास के महीने में यदि आप उपरोक्त कार्यों को करते हैं, तो आपको अवश्य ही भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और शिव की कृपा प्राप्त होती है. तो चलिए जानते हैं…

WhatsApp Group Join Now

मलमास (Malmas 2023) के दिनों में क्या काम करने से होगा फायदा

1. मलमास के दिनों में यदि आप एकादशी के व्रत में खीर का भोग भगवान विष्णु को लगाते हैं, तो इससे अवश्य ही श्री हरि की कृपा आपको प्राप्त होती है.

2. इन दिनों यदि आप पीले रंग के अनाज और कपड़ों का दान करते हैं, तो भी आपसे भगवान विष्णु काफी प्रसन्न होते हैं.

3. मलमास (Malmas 2023) के दिनों में आपको तुलसी के पौधे में नियमित तौर पर दीपक जलाना चाहिए, इस दौरान आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए. ऐसा करने से देवी लक्ष्मी भी आपसे बेहद प्रसन्न होती हैं.

4. मलमास (Malmas 2023) के महीने में यदि आप तुलसी की माला से भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करते हैं, तब आपको श्रीहरि का आशीर्वाद मिलता है. आपका जीवन भी संकट रहित हो जाता है.

5. इन दिनों आपको पीपल के पेड़ में अवश्य ही जल अर्पित करना चाहिए, इससे भगवान विष्णु की कृपा आपको मिलती है.

6. मलमास (Malmas 2023) के दिनों में सूर्योदय के दौरान सूर्य देव को जल अवश्य चढ़ाएं, ऐसा करने से श्रीहरि अपना आशीर्वाद आप पर बनाए रखते हैं.

7. अगर आप इस महीने दक्षिणावर्ती शंख को अपने मंदिर में लाकर स्थापित करते है, इसके साथ ही नियमित तौर पर उसकी पूजा करते हैं, तो इससे देवी लक्ष्मी और विष्णु जी आपसे खुश होते हैं.

ये भी पढ़ें:- भगवान विष्णु के सो जाने के बाद कौन संभालेगा धरती?

Tags

Share this story