Sawan 2021: शिवजी की पूजा करते वक्त नहीं पहनने चाहिए इन रंगों के वस्त्र

 
Sawan 2021: शिवजी की पूजा करते वक्त नहीं पहनने चाहिए इन रंगों के वस्त्र

महादेव को सबसे प्रिय होता है सावन का महिना। श्रवण मास के हर सोमवार को शिवजी का व्रत रख आप अपनी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रख अविवाहित कन्याएँ मन चाहा वर भी पा सकती हैं।

वैसे तो भोलेनाथ आपकी एक पूजा से भी खुश हो जाएंगे, पर अगर आप उन्हें अत्यंत प्रसन्न करना चाहती हैं, तो थोड़ा प्रयत्न कर सकती हैं इसीलिए हम आपको बताएंगे शिवजी को किन रंगों से मोह है और क्या रंग के कपड़े आपको इस महीने बिलकुल नहीं पहनने चाहिए।

सावन के महीने में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

Sawan 2021: शिवजी की पूजा करते वक्त नहीं पहनने चाहिए इन रंगों के वस्त्र
Image credit: pixabay

शिवजी का मनपसंद रंग है हरा। इसलिए शिवजी की पूजा करते समय एक हरे रंग का वस्त्र पहनिए। एक सिम्पल सी हरी साड़ी भी चलेगी।

हरे रंग के अलावा आप लाल, पीला, नीला और गेरुवा रंग के वस्त्र भी धारण कर सकते हैं।

सूती की साड़ी या सूती के अन्य वस्त्र उत्तम रहेंगे। पुरुष अगर सफ़ेद रंग की एक धोती-चोला पहन शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं, तो शिवजी खुश हो जाते हैं।

WhatsApp Group Join Now

सावन में किस रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए?

काला रंग महादेव को कम पसंद है। इस महीने इस रंग के कपड़े कम ही पहनें। शिवजी की पूजा करते वक्त या शिवलिंग पर दूध चढ़ाते वक्त काले रंग के कपड़े मत पहनिएगा।

शिवजी खुश भी जल्दी हो जाते हैं, पर उन्हें गुस्सा भी जल्दी आ जाता है। वैसे भी हिन्दू धर्म में काले रंग को अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: समय का सटीक उपयोग लाएगा समृद्धी, जानिए जैविक घड़ी पर आधारित शरीर की दिनचर्या

Tags

Share this story