Sawan 2023: सावन के दिनों में घर ले आएं ये चीजें, शिवजी की होगी कृपा

 
Sawan 2023: सावन के दिनों में घर ले आएं ये चीजें, शिवजी की होगी कृपा

Sawan 2023: इन दिनों सावन का महीना चल रहा है. सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना की जाती है. भगवान शिव जी ने देवों का देव माना गया है, ऐसा माना जाता है जो भी व्यक्ति सावन के दिनों में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा अर्चना करता है. भोलेनाथ सदैव उसके जीवन में अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं. जिस वजह से शिवभक्त सावन के महीने में कई एक उपाय करते हैं.

जैसा कि आपको विदित है कि सावन के दिनों में ही समुद्र मंथन हुआ था, ऐसे में समुद्र मंथन के दौरान कई सारी बहुमूल्य चीजें प्रकाश में आई थी. सावन (Sawan 2023) के दिनों में यदि आप उन चीजों में से कोई एक चीज अपने घर लाते हैं, तो आपको अवश्य ही इसका शुभ लाभ प्राप्त होता है. तो चलिए जानते हैं…

WhatsApp Group Join Now

सावन (Sawan 2023) के दिनों में किन चीजों को घर लाएं?

1. अगर आप समुद्र मंथन के दौरान निकले परिजात के फूलों को घर पर लाकर रखते हैं, या फिर सावन (Sawan 2023) के महीने में परिजात का पौधा घर पर रोपित करते हैं, तो इससे शिवजी आपसे बेहद प्रसन्न होते हैं, आप चाहे तो परिजात का फूल शिव जी को चढ़ा भी सकते हैं.

2. समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश भी प्राप्त हुआ था, जिसे आप सावन (Sawan 2023) के दिनों में अपने घर पर लाकर सुख-समृद्धि पा सकते हैं.

3. समुद्र मंथन के दौरान निकली ऐरावत हाथी को भी आप घर पर लाकर स्थापित कर सकते हैं, आपको बाजार में क्रिस्टल पत्थर के सफेद हाथी भी मिल जाएंगे. जिसे सावन के दिनों में घर पर लाना भी बेहद शुभ माना जाता है.

4. आप अपने घर पर सावन (Sawan 2023) के दोनों में पांचजन्य शंख भी ला सकते हैं, इसे भी बेहद पवित्र माना गया है.

5. देवी लक्ष्मी की प्रतिमा को भी सावन के दिनों में घर पर लाकर स्थापित करना चाहिए. इसे भी बेहद शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें:- आपके घर में रखी इन चीजों से नाराज हो जाती है देवी लक्ष्मी, आज ही दिखाएं इन्हें बाहर का रास्ता

Tags

Share this story