Sawan 2023: बेलपत्र के अलावा इन चीजों को चढ़ाने पर प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ

 
Sawan 2023: बेलपत्र के अलावा इन चीजों को चढ़ाने पर प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ

Sawan 2023: हिंदू धर्म में भगवान शिव की भक्ति के लिए सावन का महीना विशेष माना गया है. भगवान शिव जी ने देवों के देव महादेव की उपाधि दी गई है. भगवान विष्णु जब योग निद्रा में होते हैं, तब महादेव सृष्टि पर आकर धरती का संचालन करते हैं और इन दिनों सावन का महीना पड़ता है. जिसमें महादेव के भक्त भगवान शिव की कृपा पाने के लिए अनेकों जतन करते हैं.

जैसा कि आपको विदित है कि भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय है, आप भगवान शिव को बेलपत्र के अलावा उपरोक्त चीजें अर्पित करते हैं, तो भी वह आपको अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं. ऐसे में आने वाली 4 जुलाई को सावन (Sawan 2023) का महीना शुरू होने वाला है, तो सावन के पहले सोमवार पर आप भगवान शिव को किस तरह से प्रसन्न कर सकते हैं? हमारे इस लेख में हम यह बताएंगे.

WhatsApp Group Join Now

भगवान शिव (Sawan 2023) को बेलपत्र के अलावा क्या है बेहद प्रिय?

1. सावन के पहले सोमवार पर आप भगवान शिव को शमी के पत्ते अवश्य चढ़ाएं, इससे महादेव आपसे अवश्य प्रसन्न होते हैं.

2. महादेव को अपामार्ग के पत्ते बेहद प्रिय हैं, इन्हें चढ़ाने मात्र से भगवान शिव आपके जीवन में सुख शांति बनाए रखते हैं.

3. सावन (Sawan 2023) के पहले सोमवार पर आप भगवान शिव को धतूरा अवश्य चढ़ाएं, यह भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है.

4. भगवान शिव को भांग का पत्ता चढ़ाने से वह आपको जीवन में नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव से बचाते हैं.

5. अगर आप भगवान शिव को पीपल के पत्ते अर्पित करते हैं, तो आपको भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है.

6. सावन (Sawan 2023) के दिनों में यदि आप भगवान शिव को दूर्वा चढ़ाते हैं, तो इससे आपको दीर्घायु की प्राप्ति होती है.

7. भगवान शिव को बांस के पत्ते चढ़ाने से वह आपको संतान का सुख प्रदान करते हैं.

8. सावन के दिनों में यदि आप भगवान शिव को आंकड़े के पत्ते चढ़ाते हैं, तो इससे महादेव आपके जीवन में अपनी कृपा बनाए रखते हैं.

ये भी पढ़ें:- सावन के दिनों में यहां निवास करते हैं भोलेनाथ, करते हैं सृष्टि की रक्षा

Tags

Share this story