Shani Jayanti 2023: इस दिन मनाया जाएगा शनिदेव का जन्मदिन, जानें पूजन विधि और मुहूर्त

 
Shani Jayanti 2023: इस दिन मनाया जाएगा शनिदेव का जन्मदिन, जानें पूजन विधि और मुहूर्त

Shani Jayanti 2023: शनिदेव को न्याय प्रिय देवता माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति शनि देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करता है, उसके जीवन में शनि देव अपनी कृपा दृष्टि सदा बनाए रखते हैं. इसके अलावा जो व्यक्ति अपने जीवन में बुरे कर्म करता है, शनिदेव उसको दंडित भी करते हैं. शनि देव को शनिवार के दिन पूजा जाता है.

इस प्रकार जो भी व्यक्ति शनिवार के दिन तन-मन-धन के साथ शनि देव की उपासना करता है, उसके जीवन में शनि देव की वजह से सुख शांति बनी होती है. आने वाले कुछ दिनों में शनि देव के जन्मदिन के तौर पर शनि जयंती मनाई जाएगी, जोकि इस बार 19 मई को पड़ेगी.

जिसके कारण हमारे आज के इस लेख में हम आपको के दिन शनि जयंती (Shani Jayanti 2023) के दिन शनि देव की आराधना कैसे करें? इसके बारे में बताएंगे. तो चलिए जानते हैं…

WhatsApp Group Join Now

शनि जयंती (Shani Jayanti 2023) का शुभ मुहूर्त

19 मई सुबह 07:11 मिनट से सुबह 10:35 तक
19 मई दोपहर 12:18 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक
19 मई शाम 5:25 मिनट से लेकर शाम 7:07 तक

शनि जयंती (Shani Jayanti 2023) के दिन कैसे करें शनि देव की उपासना?

1. इस दिन ब्रह्म मूहुर्त में उठकर शनिदेव की उपासना करें.

2. इसके बाद स्नानादि से निपटने के बाद स्वच्छ कपड़े पहनकर शनि मंदिर जाएं.

3. फिर शनि देव की मूर्ति के आगे सरसों के तेल का दीया जलाएं. ध्यान रहे कि इस दौरान शनिदेव की आंखों में आंखें ना डालें.

4. इसके बाद शनिदेव को फूल और प्रसाद चढ़ाएं. आप शनिदेव के व्रत का संकल्प भी ले सकते हैं.

5. शनि जयंती के दिन यदि आपको शनि देव के मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे भी शनिदेव आपसे प्रसन्न होते हैं.

6. शनि जयंती के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि चालीसा और शनि देव की आरती भी गानी चाहिए.

इसके बाद शनिदेव को आप काले रंग की वस्तुएं, तिल और उड़द की दाल भी अर्पित कर सकते हैं. इससे शनिदेव आपसे प्रसन्न होते हैं और साथ ही आपको शनि की बुरी दृष्टि से छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें:- इस शनि जयंती शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें? जानें महा उपाय

Tags

Share this story