Shani Pradosh Vrat: आज त्रयोदशी तिथि पर करें इन चीजों का दान, शनिदेव कराएंगे लाभ

 
Shani Pradosh Vrat: आज त्रयोदशी तिथि पर करें इन चीजों का दान, शनिदेव कराएंगे लाभ

Shani Pradosh Vrat: हिंदू धर्म में त्रयोदशी तिथि का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति त्रयोदशी तिथि पर व्रत और दान इत्यादि करता है, उसे जीवन में पुण्य प्राप्त होता है. 1 जुलाई के दिन त्रयोदशी मनाई जा रही है, और जो त्रयोदशी शनिवार के दिन पड़ती है, उसे शनि प्रदोष व्रत के नाम से जानते हैं. ऐसे में आज यदि आप शनिदेव (Shani Pradosh Vrat) की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शनि प्रदोष व्रत (Shani Pradosh Vrat) के दिन अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान अवश्य करें.

शनि प्रदोष व्रत (Shani Pradosh Vrat) के दिन करें दान-पुण्य

1. मेष राशि वालों को इस दिन छाते का दान करना चाहिए.

2. वृष राशि वालों को इस दिन काले कपड़े दान में देने चाहिए.

3. मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन सरसों के तेल का दान करना चाहिए.

4. कर्क राशि के जातकों को गरीबों को भोजन खिलाना चाहिए.

5. सिंह राशि (Shani Pradosh Vrat) के जातकों को अन्न और वस्त्र दान में देने चाहिए.

WhatsApp Group Join Now

6. कन्या राशि के जातकों को काले कंबल और छातों का दान करना शुभ रहेगा.

7. तुला राशि को काले कपड़े, सरसों के तेल या तिल के तेल का दान करना चाहिए.

8. वृश्चिक राशि के जातकों को काले रंग के कपड़े और लोहे के बर्तन दान में देने चाहिए.

9. धनु राशि के जातक चमड़े के जूते या काले रंग का छाता दान में दें.

10. मकर राशि के जातकों को काले कपड़ों के साथ काले रंग का खाघान्न दान में देना चाहिए.

11. कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन भगवान शनि (Shani Pradosh Vrat) की पूजा करनी चाहिए.

12. मीन राशि के जातकों को आज के दिन सफेद रंग के कपड़े और सफेद रंग के फूल दान में देना चाहिए.

इस प्रकार आप अपनी राशि के अनुसार दान करके पुण्य कमा सकते हैं, और शनि महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त कर सकते हैं. शनि प्रदोष व्रत के दिन आप शनिदेव के लिए व्रत का विधि-विधान से पालन करके शनिदेव (Shani Pradosh Vrat) को खुश कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- इन ग्रहों की युति से मिलकर बन रहा है समसप्तक योग, जानें क्या डालेगा असर

Tags

Share this story