Shardiya Navratri 2022: देवी दुर्गा के नौ रूपों की कृपा पाने के लिए करें इन नौ मंत्रों का करें जप, हर काम में मिलेगा मनचाहा लाभ

 
Shardiya Navratri 2022: देवी दुर्गा के नौ रूपों की कृपा पाने के लिए करें इन नौ मंत्रों का करें जप, हर काम में मिलेगा मनचाहा लाभ

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि का त्योहार हर साल अश्विन महीने के कृष्ण पक्ष में शुरू हो जाता है. इन दिनों देवी माता के भक्त देवी माता का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी विधि-विधान से आराधना करते हैं. जिस पर देवी माता अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं, और उनको मनचाहा वरदान देती हैं. ऐसे में यदि आप भी देवी माता के अनन्य भक्त हैं,

औऱ उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्रों में देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए देवी माता के नौ रूपों की तन-मन-धन से आराधना करें, इस दौरान आप देवी माता के नौ अवतारों को खुश करने के लिए उनके नौ मंत्रों का जप भी कर सकते हैं. जिनके बारे में हम आपको नीचे बताने वाले हैं.

WhatsApp Group Join Now
Shardiya Navratri 2022: देवी दुर्गा के नौ रूपों की कृपा पाने के लिए करें इन नौ मंत्रों का करें जप, हर काम में मिलेगा मनचाहा लाभ

यहां पढ़िएं देवी दुर्गा के नौ मंत्र और करें उनका जप

वन्दे वांछितलाभाय, चंद्रार्धकृतशेखराम्‌।
वृषारूढां शूलधरां, शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌ ॥

दधाना करपद्माभ्याम्, अक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि, ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

पिंडजप्रवरारूढा, चंडकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता।।

सुरासंपूर्णकलशं, रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां, कूष्मांडा शुभदास्तु मे।।

Shardiya Navratri 2022: देवी दुर्गा के नौ रूपों की कृपा पाने के लिए करें इन नौ मंत्रों का करें जप, हर काम में मिलेगा मनचाहा लाभ

सिंहासनगता नित्यं, पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी, स्कंदमाता यशस्विनी।।

चंद्रहासोज्ज्वलकरा, शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्यात्, देवी दानवघातनी।।

एकवेणी जपाकर्ण, पूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी, तैलाभ्यक्तशरीरिणी।
वामपादोल्लसल्लोह, लताकंटकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा, कालरात्रिभयंकरी।।

ये भी पढ़ें:- देवी दुर्गा के नौ रूपों को बेहद प्रिय हैं ये 9 रंग, अर्पित करने मात्र से बरसाती हैं कृपा

श्वेते वृषे समारूढा, श्वेताम्बरधरा शुचि:।
महागौरी शुभं दद्यात्, महादेवप्रमोददाद।।

सिद्धगंधर्वयक्षाद्यै:, असुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात्, सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।

Tags

Share this story