Shardiya Navratri 2023: इस बार बेहद शुभ होंगे नवरात्र, जानें ऐसा क्या है खास?

 
Shardiya Navratri 2023: इस बार बेहद शुभ होंगे नवरात्र, जानें ऐसा क्या है खास?

Shardiya Navratri 2023: हिंदू धर्म में देवी माता के मुख्य पर्व के तौर पर नवरात्र का पर्व मनाया जाता हैं. नवरात्रि के दिनों में देवी माता के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. साल में कुल 4 बार नवरात्र का पर्व आयोजित होता है, आने वाली शरद ऋतु में शारदीय नवरात्र मनाए जाएंगे. शारदीय नवरात्र अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होते हैं.

साल 2030 में 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र आरंभ हो जाएंगे, जोकि 24 अक्टूबर तक रहेंगे. हिंदू धर्म में देवी माता की कृपा पाने के लिए नवरात्र को बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. ज्योतिषाचार्यों की मानें तो साल 2023 में पड़ने वाले शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2023) बेहद खास रहने वाले हैं, इसके पीछे क्या कारण है, हमारे आगे के लेख में हम आपको बताएंगे.

WhatsApp Group Join Now

शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2023) का शुभ मुहूर्त

प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर रात 11:24 से आरंभ होकर 15 अक्टूबर दोपहर 12:32 तक प्रभावी.

उदया तिथि का आरंभ 15 अक्टूबर सुबह 10:32 से होगा.

कलश स्थापना का समय

15 अक्टूबर को 11:44 से लेकर 12:30 तक रहने वाला है.

शारदीय नवरात्र मनाने के पीछे का कारण

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अश्विन महीने में ही देवी माता ने महिषासुर नामक राक्षस से युद्ध किया था. इस दौरान 9 दिनों तक देवी माता ने महिषासुर से लड़ाई की और दसवें दिन महिषासुर का अंत कर दिया. इसी कारण अश्विन महीने में शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2023) मनाए जाते हैं. अन्य कारणों के अनुसार अश्विन महीने में पड़ने वाले नवरात्र शरद ऋतु में शुरू होते हैं, जिस कारण भी इसे शारदीय नवरात्र कहा जाता है.

शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) के दौरान ही कोलकाता में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है और देवी शक्ति की नियमित 9 दिनों तक का पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में माता रानी धरती पर विराजित होती हैं और जो भी भक्त देवी माता की 9 दिनों तक श्रद्धा पूर्वक भक्ति करता है, उसके जीवन के सारे संकट देवी माता हर लेती हैं और उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.

ये भी पढ़ें:- भगवान शिव से जुड़े हैं देवी माता के 10 महारूप, जानें कैसे?

Tags

Share this story