Shiv tandav strotam: पढ़िए शिव तांडव स्तोत्र के प्रमुख श्लोकों के बारे में, जिनका उच्चारण कर रावण ने किया था भोलेनाथ को प्रसन्न...

 
Shiv tandav strotam: पढ़िए शिव तांडव स्तोत्र के प्रमुख श्लोकों के बारे में, जिनका उच्चारण कर रावण ने किया था भोलेनाथ को प्रसन्न...

शिव तांडव स्तोत्र का उच्चारण रावण के मुख से अचानक ही हुआ था. देखा जाए तो रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्त्रोत में कुल 17 श्लोक हैं. और प्रत्येक श्लोक में शिव की महिमा बताई गई है अर्थात उनकी स्तुति गायी गई है.
पौराणिक कथाओं के अनुसार जब रावण ने अहंकार में क्रोधित होकर, कैलाश पर्वत को उठाने का निर्णय लिया. और उसके कोशिश करने के दौरान भगवान शिव ने अपने अंगूठे से पर्वत को नीचे की ओर दबा दिया. जिससे रावण का हाथ पर्वत के नीचे दब गया.

तब उस पीड़ा में रावण ने भगवान शिव की स्तुति करना प्रारम्भ कप दिया था और रावण के मुख से अकस्मात् ही संस्कृत भाषा में श्लोक निकलने लगे. जिसे ही आज हम शिव तांडव स्तोत्र के नाम से जानते हैं. भगवान शिव को शिव तांडव स्तोत्र का पाठ अत्यंत प्रिय है. माना जाता है कि यदि आप भगवान शिव को कलयुग में प्रसन्न करना चाहते हैं तो सबसे सरल उपाय है, शिव तांडव स्तोत्र का जाप.

WhatsApp Group Join Now

रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्तोत्र के श्लोक

जटा टवी गलज्जलप्रवाह पावितस्थले गलेऽव लम्ब्यलम्बितां भुजंगतुंग मालिकाम्‌।
डमड्डमड्डमड्डमन्निनाद वड्डमर्वयं चकारचण्डताण्डवं तनोतु नः शिव: शिवम्‌ ॥1॥

जटाकटाहसंभ्रमभ्रमन्निलिंपनिर्झरी विलोलवीचिवल्लरी विराजमानमूर्धनि। धगद्धगद्धगज्ज्वलल्ललाटपट्टपावके किशोरचंद्रशेखरे रतिः प्रतिक्षणं ममं ॥2॥

धराधरेंद्रनंदिनी विलासबन्धुबन्धुरस्फुरद्दिगंतसंतति प्रमोद मानमानसे। कृपाकटाक्षधोरणीनिरुद्धदुर्धरापदि क्वचिद्विगम्बरे मनोविनोदमेतु वस्तुनि ॥3॥

जटाभुजंगपिंगलस्फुरत्फणामणिप्रभा कदंबकुंकुमद्रवप्रलिप्तदिग्वधूमुखे। मदांधसिंधुरस्फुरत्वगुत्तरीयमेदुरे मनोविनोदद्भुतं बिंभर्तुभूतभर्तरि ॥4॥

सहस्रलोचनप्रभृत्यशेषलेखशेखर प्रसूनधूलिधोरणी विधूसरांघ्रिपीठभूः। भुजंगराजमालयानिबद्धजाटजूटकः श्रियैचिरायजायतां चकोरबंधुशेखरः ॥5॥

ललाटचत्वरज्वलद्धनंजयस्फुलिङ्गभा निपीतपंचसायकंनमन्निलिंपनायकम्‌। सुधामयूखलेखया विराजमानशेखरं महाकपालिसंपदे शिरोजटालमस्तुनः ॥6॥

करालभालपट्टिकाधगद्धगद्धगज्ज्वलद्धनंजया धरीकृतप्रचंडपंचसायके। धराधरेंद्रनंदिनीकुचाग्रचित्रपत्रकप्रकल्पनैकशिल्पिनी त्रिलोचनेरतिर्मम ॥7॥

नवीनमेघमंडलीनिरुद्धदुर्धरस्फुरत्कुहुनिशीथनीतमः प्रबद्धबद्धकन्धरः। निलिम्पनिर्झरीधरस्तनोतु कृत्तिसिंधुरः कलानिधानबंधुरः श्रियं जगंद्धुरंधरः ॥8॥

प्रफुल्लनीलपंकजप्रपंचकालिमप्रभा विडंबि कंठकंध रारुचि प्रबंधकंधरम्‌। स्मरच्छिदं पुरच्छिंद भवच्छिदं मखच्छिदं गजच्छिदांधकच्छिदं तमंतकच्छिदं भजे ॥9॥

अखर्वसर्वमंगला कलाकदम्बमंजरी रसप्रवाह माधुरी विजृंभणा मधुव्रतम्‌। स्मरांतकं पुरातकं भावंतकं मखांतकं गजांतकांधकांतकं तमंतकांतकं भजे ॥10॥

जयत्वदभ्रविभ्रमभ्रमद्भुजंगमस्फुरद्धगद्धगद्विनिर्गमत्कराल भाल हव्यवाट्। धिमिद्धिमिद्धिमिध्वनन्मृदंगतुंगमंगलध्वनिक्रमप्रवर्तित: प्रचण्ड ताण्डवः शिवः ॥11॥

दृषद्विचित्रतल्पयोर्भुजंगमौक्तिकमस्रजोर्गरिष्ठरत्नलोष्ठयोः सुह्रद्विपक्षपक्षयोः। तृणारविंदचक्षुषोः प्रजामहीमहेन्द्रयोः समं प्रवर्तयन्मनः कदा सदाशिवं भजे ॥12॥

कदा निलिंपनिर्झरी निकुञ्जकोटरे वसन्‌ विमुक्तदुर्मतिः सदा शिरःस्थमंजलिं वहन्‌। विमुक्तलोललोचनो ललामभाललग्नकः शिवेति मंत्रमुच्चरन्‌ कदा सुखी भवाम्यहम्‌ ॥13॥

निलिम्प नाथनागरी कदम्ब मौलमल्लिका-निगुम्फनिर्भक्षरन्म धूष्णिकामनोहरः। तनोतु नो मनोमुदं विनोदिनींमहनिशं परिश्रय परं पदं तदंगजत्विषां चयः ॥14॥

प्रचण्ड वाडवानल प्रभाशुभप्रचारणी महाष्टसिद्धिकामिनी जनावहूत जल्पना। विमुक्त वाम लोचनो विवाहकालिकध्वनिः शिवेति मन्त्रभूषगो जगज्जयाय जायताम्‌ ॥15॥

इमं हि नित्यमेव मुक्तमुक्तमोत्तम स्तवं पठन्स्मरन्‌ ब्रुवन्नरो विशुद्धमेति संततम्‌। हरे गुरौ सुभक्तिमाशु याति नान्यथागतिं विमोहनं हि देहनां सुशंकरस्य चिंतनम् ॥16॥

पूजावसानसमये दशवक्रत्रगीतं यः शम्भूपूजनपरम् पठति प्रदोषे। तस्य स्थिरां रथगजेंद्रतुरंगयुक्तां लक्ष्मी सदैव सुमुखीं प्रददाति शम्भुः ॥17॥

शिव तांडव स्तोत्र का महत्व

  • यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करता है. तो उसके घर धन की कमी कभी नहीं होती है.
  • शिव तांडव का पाठ करने वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व में एक अलग चमक व ऊर्जा का प्रवाह होता है.
  • शिव तांडव स्तोत्र के पाठ के माध्यम से शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं. और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं.
  • शिव तांडव स्तोत्र के निरंतर पाठ से शनि का प्रकोप भी कम हो जाता है.

सभी भक्त जनों व आस्तिक लोगों को रोज सुबह स्नान करने के उपरांत, शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Lord Shiva Facts: भगवान शिव के द्वारा धारण किए हुए प्रतीक चिन्हों का रहस्य, जानिए…

Tags

Share this story