Silver idol at home: क्या घर के मंदिर में चांदी की मूर्तियां रखना होता है सही, जान लें नियम
Silver idol at home: हिंदू धर्म में ईश्वर के प्रतिबिंब के तौर पर मूर्तियों की पूजा की जाती है. यही कारण है कि हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की मूर्तियां काफी प्रचलित है. विभिन्न धार्मिक अवसरों पर देवी-देवताओं की मूर्तियों को लोग अपने घरों में खरीदकर लाते हैं और अपनी मंदिरों में स्थापित करते हैं.
हमारा आज का यह लेख भगवान की मूर्तियों पर ही आधारित है. जिसमें हम आपको बताएंगे कि भगवान की चांदी की मूर्तियां क्या घर के मंदिर में रखना सही होता है या नहीं? वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान की मूर्तियों को रखने से संबंधित नियम भी मानना भी बेहद आवश्यक होता है. तो चलिए जानते हैं…
भगवान की चांदी की मूर्तियां (Silver idol at home) मंदिर में रखना सही या गलत?
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप भगवान की चांदी की मूर्तियां घर के मंदिर में रखते हैं, तो ऐसा करने से आपको काफी शुभ फल प्राप्त होता है.
2. इसके साथ ही चांदी की मूर्तियां (Silver idol at home) जोकि चंद्रमा का कारक होते हैं, उनको घर पर रखने से आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
3. चांदी की मूर्तियों को घर में रखने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है और आपको मानसिक शांति भी मिलती है.
4. भगवान की चांदी की मूर्तियां घर के मंदिर में रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इसके साथ ही आपको ईश्वर के आशीर्वाद की प्राप्ति भी होती है.
5. अगर आप नियमित तौर पर मंदिर में रखी चांदी की मूर्तियों (Silver idol at home) की पूजा अर्चना करते हैं, तो इससे आपको ईश्वर की कृपा अवश्य मिलती है.
6. ईश्वर की चांदी की मूर्तियों को घर की उत्तर, उत्तर पूर्व और पूर्व दिशा में रखना चाहिए. ऐसा करने से आपके घर में चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है.
7. कई लोग अपने घर में चांदी के सिक्के भी रखते हैं, जिन्हें भी वास्तु के अनुसार बेहद शुभ माना गया है. विभिन्न धार्मिक अवसरों पर चांदी के सिक्कों की पूजा भी की जाती है.
8. ध्यान रहे आप जब भी घर के मंदिर में चांदी की मूर्ति स्थापित करें तो उन्हें हमेशा किसी चौकी पर रखें, उन्हें जमीन पर नहीं रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें:- वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं घर का मंदिर? जिससे प्रसन्न हो जाएं भगवान