भगवान विष्णु के लिए खास है गुरुवार, इन नियमों के साथ करें पूजा तो बरसेगी कृपा

 
भगवान विष्णु के लिए खास है गुरुवार, इन नियमों के साथ करें पूजा तो बरसेगी कृपा

Vishnu sahasranamam: विष्णु जी की पूजा करने से धन के साथ-साथ वैवाहिक जीवन (Marriage Life) में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। गुरुवार का दिन श्रीहरि का पूजा के लिए बेहद खास बताया गया है, ऐसी मान्यता है सच्चे मन से उनकी पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान विष्णु जरूर पूरा करते हैं। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है और पापों का नाश होता है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा जरूर करें। विष्णु जी की पूजा करने से धन के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में सुख-शांति भी आती है।

कैसे करें भगवान् विष्णु की पूजा

गुरुवार के दिन भगवान विष्‍णु की पूजा की शुरुआत 'ओम नमो नारायणा' मंत्र के जप के साथ करें, इस मंत्र को 108 बार जपने से घर में सुख-शांति आती है।

विष्णु भगवान् की पूजा में दूध, दही और घी का इस्तेमाल करने से विशेष फल मिलता है।

गुरुवार के व्रत में दिन में एक ही बार भोजन करें, इसमें दूध से बने व्‍यंजनों का सेवन कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
भगवान विष्णु के लिए खास है गुरुवार, इन नियमों के साथ करें पूजा तो बरसेगी कृपा

पूजा के नियम

इस व्रत को लगातार सात गुरुवार करने के बाद विधिवत उद्यापन करने से घर की अशांति और दोषों से मुक्ति मिलती है।

गुरुवार के व्रत से सभी सुखों की प्राप्ति होती है, घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है।

गुरुवार के दिन बाल न कटाएं और न ही दाढ़ी बनवाएं. कपड़े और बाल धोना और घर से कबाड़ बाहर निकालना भी इस दिन वर्जित माना गया है।

पूजा से एक दिन पहले पूरे घर की साफ-सफाई कर लें, साफ-शुद्ध घर में ही पूजा करनी चाहिए।

गुरुवार के दिन व्रत करने वाले के लिए नमक खाना वर्जित है, नमक या नमक से बने व्यंजनों का सेवन बिल्कुल ना करें।

खाना पकाने में तेल की बजाए गाय के घी का इस्तेमाल बेहतर माना गया है, भगवान को अर्पित किए गए भोग का दान करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मां लक्ष्मी और नारायण की साथ-साथ पूजा करें, केवल विष्णु भगवान की पूजा नहीं की जानी चाहिए, इससे वैवाहिक जीवन में कलह होता है।

मान्यता है कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है, इससे भगवान बहुत प्रसन्न होते हैं।

प्रसाद में चढ़ाए गए केलों को बच्चों में बांट देना चाहिए, इससे घर में खुशहाली आती है और हर किस्म का मानसिक तनाव भी दूर होता है

अगर आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध अर्पित करें, इससे न केवल आर्थिक परेशानियां दूर होंगी, बल्कि रिश्ते भी मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें: Ganesha Puja: बुधवार को क्यों होती है गणेशजी की आराधना, गणपति को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये पूजन विधि

Tags

Share this story