Vidur Niti: जीवन में इन बातों का ध्यान रखकर ही हो सकती है परम सुख की प्राप्ति, अन्यथा हमेशा रहेंगे दु:खी

 
Vidur Niti: जीवन में इन बातों का ध्यान रखकर ही हो सकती है परम सुख की प्राप्ति, अन्यथा हमेशा रहेंगे दु:खी

Vidur Niti: महात्मा विदुर महाभारत काल के सबसे बड़े बुद्धिजीवियों में से थे. कुशाग्र बुद्धि के होने के साथ ही साथ यह महान विचारक व दूरदर्शी भी थे. विदुर ऋषि वेदव्यास के पुत्र थे तथा हस्तिनापुर के महामंत्री थे. महाभारत के युद्ध से पहले ही विदुर जी महाराज धृतराष्ट्र को युद्ध परिणामों के बारे मे अवगत करवा दिया था. विदुर जी की नीति असल में महाराज धृतराष्ट्र और विदुर के बीच का संवाद है.

विदुर जी की यह नीतियां पहले की तरह ही आज भी बेहद लोकप्रिय है. इनकी नीतियों को अनुसरण आज भी लोग अपने जीवन में करते हैं. विदुर नीति में बहुत सी बातें बताई गई हैं. कैसे लोगों को अपने जीवन में रखना चाहिए या कैसे लोगों को अपने जीवन से दूर रखना चाहिए यह सब विदुर नीति में समझाया गया है.

WhatsApp Group Join Now

ये भी पढ़े:- विदुर नीति से सीखिए जीवन जीने की कला

इसी के साथ ही महाराज विदुर की विदुर नीति में यह भी उल्लेखित है कि आप किस प्रकार परम सुख को प्राप्त कर सकते हैं. विदुर नीति में कुल 6 चीजों को परम सुख की निशानी माना गया है यह चीजें निम्नलिखित हैं.

Vidur Niti: जीवन में इन बातों का ध्यान रखकर ही हो सकती है परम सुख की प्राप्ति, अन्यथा हमेशा रहेंगे दु:खी

इन चीजों का ध्यान रखकर ही होती है जीवन में सुख की प्राप्ति

धन का आगमन

जिस व्यक्ति के घर में धन का आगमन सदा होता रहता है वहां सुख समृद्धि की कभी कमी नहीं होती है. धन का सुख बड़ा सुख माना गया है. जो धन से परिपूर्ण होता है वह कभी भी दुखी नहीं रहता है. सुख उसके जीवन में प्रवेश करता है.

स्वास्थ्य का सुख

विदुर नीति के अनुसार, जिस व्यक्ति का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है वह सुख की अनुभूति करता है. मानसिक व शारीरिक स्वस्थ होना आपके लिए बेहद सुखदायक होता है. यदि आप तन से प्रसन्न है तो आपका आधी चिंता आसानी से समाप्त हो जाती है. 

संस्कारी पुत्र की प्राप्ति

Vidur Niti: जीवन में इन बातों का ध्यान रखकर ही हो सकती है परम सुख की प्राप्ति, अन्यथा हमेशा रहेंगे दु:खी

इस संसार वे माता पिता काफी खुश होते हैं जिनके पास एक संस्कारी पुत्र होता है. एक आज्ञाकारी तथा संस्कारी पुत्र अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करता है और उनको किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होने देता है.

सुन्दर पत्नी का सुख

विदुर जी कहते हैं कि इस संसार में वह भी सुखी रहता है जिसके पास सुंदर पत्नी है. उसकी पत्नी की हर कोई प्रशंसा करता है व उसे अपने पत्नी पर गर्व होता है.

मीठी वाणी वाली पत्नी

विदुर नीति के अनुसार, जिस व्यक्ति की पत्नी मीठी वाणी वाली होती है उसे जीवनभर सुख मिलता है. घर की लक्ष्मी पत्नी उस घर का वातावरण सदा सुखमय बनाती है. जिससे पति को सुख की अनुभूति होती है.

विद्या का ज्ञान

विदुर नीति के अनुसार विद्या भी सुख की प्राप्ति की निशानी है. जिस व्यक्ति के जीवन में मनोरथ पूर्ण कर देने वाली विद्या है उसका जीवन सदा सफल रहता है. उस जीवन में हर स्थान पर सम्मान तथा सुख मिलता है.

Tags

Share this story