क्या US शिप का पीछा कर रहे थे UFO, दूसरी दुनिया से आने वाले जीवों की हैरान कर देने वाली घटना

 
क्या US शिप का पीछा कर रहे थे UFO, दूसरी दुनिया से आने वाले जीवों की हैरान कर देने वाली घटना

सैन्‍य रडार की लीक हुई रीडिंग में दिखे यूएफओ अमेरिकी जहाज का पीछा करते हुए पाए जाते हैं, अगले महीने अमेरिकी इंटेलीजेंस इस घटना की रिपोर्ट जारी करेगी.

हाल ही सामने आए वीडियो एक अजीब चीज सामने आई है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को सच मानें तो ऐसा लगता है जैसे यूएफओ (UFO) US मिलिट्री के जहाजों का पीछा कर रहे हैं, सैन्य रडार (Military Radar) से लीक हुई इस रीडिंग में कुछ अज्ञात उड़ने वाले जहाजों द्वारा अमेरिकी नौसेना (US Navy) के जहाज का पीछा करते हुए देखा जा सकता है।

क्या US शिप का पीछा कर रहे थे UFO, दूसरी दुनिया से आने वाले जीवों की हैरान कर देने वाली घटना

स्पाट किए गए UFO

जुलाई 2019 में अमेरिकी नौसेना के नाविकों ने इन यूएफओ को रडार स्क्रीन पर देखा था, वीडियो क्लिप में नाविकों की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं, जब रडार 9 अलग-अलग उड़ने वाली चीजें जहाज के करीब आती दिखाई पड़ती है, बाद में यह चीजें कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के तट से गायब हो जाती हैं। इस क्लिप को डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍ममेकर जेरेमी कॉर्बेल ने ट्विटर पर शेयर किया है।

WhatsApp Group Join Now
क्या US शिप का पीछा कर रहे थे UFO, दूसरी दुनिया से आने वाले जीवों की हैरान कर देने वाली घटना

बराक ओबामा ने की थी पड़ताल

वीडियो क्लिप को लेकर पेंटागन के एक प्रवक्ता ने एनबीसी से पुष्टि की है कि यह क्लिप अमेरिकी नौसेना के रडार से ली गई है, हालांकि उन्‍होंने यह नहीं बताया कि यह रीडिंग लीक कैसे हुई। सोमवार को पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) ने यह कहकर मामले को तूल दे दिया कि उन्‍होंने यूएफओ के बारे में अपने कार्यकाल के दौरान पूछताछ की थी। ओबामा ने कहा कि 'आसमान में उड़ती इन चीजों को हम नहीं जानते हैं कि असल में वे क्या हैं.'

क्या US शिप का पीछा कर रहे थे UFO, दूसरी दुनिया से आने वाले जीवों की हैरान कर देने वाली घटना

लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि वे एलियंस थे, जो अपने UFO में दूसरी दुनिया से सफर करके आए थे। अगले महीने अमेरिकी खुफिया एजेंसियां ​​यूएफओ पर एक रिपोर्ट सामने लाने के लिए तैयार हैं, उसके बाद मामला कुछ साफ होता नजर आएगा। हालांकि UFO दिखने की और किसी जंगी जहाज का पीछा करने की ये कोई नई घटना नहीं है, इसके पहले अमेरिकी तट पर और मेक्सिको की खाड़ी और अटलांटिक महासागर में UFO की मौजूदगी दर्ज करने का कई बार दावा किया गया है कई क्लिप भी सामने आये हैं मगर एलियंस और यू एफ ओ अभी तक इस दुनिया के लिए रहस्यमयी ही है।

यह भी पढ़ें: 1 जून को पृथ्वी के बेहद पास से गुजरेगा एफिल टॉवर जितना बड़ा एक खतरनाक क्षुद्रग्रह

Tags

Share this story