Aditya L1 Mission का कितना है बजट? भारत के पहले सोलर मिशन के 10 इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स
 

 
Mission Sun

Aditya L1 Mission:  इसरो के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। 6 जनवरी 2024 को भारत का पहला सोलर मिशन आदित्य एल1 अपनी अंतिम कक्षा में पहुंच जाएगा। धरती से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर आदित्य एल1 अपने ऑर्बिट में पहुंचने के बाद सूरज से जुड़े कई रहस्यों का खुलासा कर सकता है।इसरो चीफ ने बताया कि साइक्लोन, मौसम की जानकारी, बारिश, बाढ़ और सूखे की सटीक जानकारी के लिए इनसैट 3डीएस की लांचिंग भी जल्द की जाएगी। यह सैटेलाइट इसी महीने या फिर फरवरी के पहले सप्ताह में लांच की जा सकती है। हम इसे फाइनली तैयार कर रहे हैं। सोमनाथ ने कहा कि हम गगनयान ह्यूमन स्पेस फ्लाइट प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं। यह साल गगनयान वर्ष के तौर पर जाना जाएगा। इसके अलावा जीएसएलवी कमर्शियल लांच किया जाएगा। उन्होंने आदित्य एल1 की लांचिंग पर भी अपडेट दिया और कहा कि 6 जनवरी को यह अपने अंतिम ऑरबिट में पहुंच जाएगा।

 भारत के इस एतिहासिक सोलर मिशन से जुड़े रोचक फैक्ट्स जानें। 

  1. आदित्य एल-1 को 2 सितंबर 2023 को श्रीहरिकोटा से लांच किया गया। यह धरती से 15 लाख किलोमीटर आर्बिट में स्थापित होगा।
  2. आदित्य एल1 भारत का पहला सोलर मिशन है जो 6 जनवरी 2024 को अपनी अंतिम कक्षा में स्थापित हो जाएगा।
  3. आदित्या एल1 सूर्य की 1440 तस्वीरें भेजेगा जिससे सौर मंडल को समझने में वैज्ञानिकों की मदद करेगा।
  4. आदित्य एल 1 इसरो का सोलर मिशन है जो प्रकाशमंडल, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की बाहरी परतों का अध्ययन करेगा।
  5. यह सूर्य-पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण स्थिर बिंदू यानि लैंग्रेज प्वाइंट पर स्थापित होगा, यह पृथ्वी से 930,000 मील दूर है।
  6. आदित्य एल1 कोरोनल हीटिंग, पवन त्वरण, कोरोनल मास इंजेक्शन, सौर मंडल की गतिशीलता को समझेगा।
  7. आदित्य एल1 में वीईएलसी, सौर पराबैंगनी इमेजिंग टेलीस्कोप, एक्सरे स्पेक्ट्रोमीटर जैसे उपकरण लगाए गए हैं।
  8. आदित्य एल1 में आर्बिटिंग एक्सरे स्पेक्ट्रोमीटर, पवन संरचना स्पेक्ट्रोमीटर, अल्फा मानीटर और मैग्नेटोमीटर लगे हैं।
  9. इसरो के अनुसार भारत का पहला सौर मिशन करीब 5 साल तक काम करेगा और सोलर की जानकारी देता रहेगा।
  10. आदित्य एल1 मिशन पर करीब 500 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान लगा है। यह दूसरे देशों से काफी कम है।इसरो किस लांच की कर रहा है तैयारी

Tags

Share this story