Ayodhya Mobile App: अयोध्या में ऐसे बुक करें होटल, कहां मिलेगी पार्किंग, जानें इस ऐप में सबकुछ  

 
Divya Ayodhya Mobile APP


Ayodhya Mobile App: 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे। प्रभु श्रीराम के इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद देश-दुनिया से तमाम राम भक्त रामनगरी पहुंचेंगे। उन्हें यहां किसी तरह की परेशानी न आए, इसे लेकर राम मंदिर ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश सरकार ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। जिसकी मदद से अयोध्या की हर जानकारी आप अपने मोबाइल फोन पर पलक झपकते ही पा जाएंगे।


अयोध्या के लिए कौन सा मोबाइल ऐप है

अयोध्या जाने से पहले आप इस सरकारी ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर लें। इस ऐप्लीकेशन का नाम 'दिव्य अयोध्या मोबाइल ऐप'  है। अगर आप अयोध्या आ रहे हैं तो इस ऐप के माध्यम से हर एक जानकारी पा सकते हैं।

दिव्य अयोध्या मोबाइल ऐप पर क्या सुविधाएं

22 जनवरी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। ऐसे में Divya Ayodhya Mobile App उनकी मदद कर सकता है। इस ऐप की मदद से होटल की बुकिंग, डीलक्स होटल की लिस्, ऑनलाइन पार्किंग बुकिंग सुविधा या गाइड की हेल्प पा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

दिव्य अयोध्या मोबाइल ऐप में क्या खास

अयोध्या जाने पर किसी तरह की कोई परेशानी न आए, ऐसे में इस ऐप को 22 भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मतलब इस ऐप पर 22 भाषाओं में जानकारी श्रद्धालुओं को मिलेगी। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। यहां दिव्य अयोध्या टाइप करने पर लिंक ओपन होगा। उस लिंक पर क्लिक कर ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपकी अयोध्या की यात्रा आसान हो जाएगी। इस ऐप की मदद से आप हर वो जानकारी पा सकते हैं, जो अयोध्या के बारें में जानना चाहते हैं। इससे किसी भी तरह की दिक्कत आपको राम नगरी में नहीं आएगी।

Tags

Share this story