एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रास्ता साफ, सरकार ने दी अनुमति

 
एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रास्ता साफ, सरकार ने दी अनुमति

नई दिल्ली — भारत सरकार ने साफ किया है कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान से खेलने पर कोई रोक नहीं है। यानी एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले तय हैं। मंत्रालय ने कहा कि बाइलैटरल सीरीज पर भारत का रुख वही रहेगा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत खिलाड़ियों के हितों और खेल संस्थाओं के नियमों को ध्यान में रखकर निर्णय लेगा।

भारत-पाकिस्तान मैचों की संभावना

इस बार एशिया कप की मेजबानी भारत को मिली थी, लेकिन पाकिस्तान के भारत आने से इनकार करने पर टूर्नामेंट UAE में कराया जा रहा है।

  • पहला मुकाबला: 14 सितंबर, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम

  • दूसरा मुकाबला: सुपर-4 राउंड (21 सितंबर, यदि दोनों टीमें पहुंचीं)

  • तीसरा मुकाबला: फाइनल (28 सितंबर, यदि दोनों फाइनल में पहुंचे)

सरकार का स्पष्ट स्टैंड

खेल मंत्रालय ने बताया कि भारतीय टीमें पाकिस्तान में जाकर प्रतियोगिता नहीं खेलेंगी और न ही पाकिस्तान की टीमों को भारत में आमंत्रित किया जाएगा। लेकिन इंटरनेशनल और मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, चाहे उनमें पाकिस्तान की टीम शामिल क्यों न हो।

WhatsApp Group Join Now

हालात और विवाद

एशिया कप से पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर विरोध बढ़ा था। यहां तक कि पूर्व क्रिकेटर्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में पाकिस्तान से खेलने से इनकार कर दिया था। हालांकि, एशिया कप में अब दोनों टीमों के बीच भिड़ंत तय है और क्रिकेट फैन्स इसकी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Tags

Share this story