Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के नए कप्तान, शुभमन गिल को उपकप्तानी

 
Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के नए कप्तान, शुभमन गिल को उपकप्तानी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान बनाए गए हैं। गिल करीब एक साल बाद टी20 टीम में लौटे हैं। जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं।

ग्वालियर कनेक्शन से विवाद खत्म, टूर्नामेंट UAE में

एशिया कप 2025 का आयोजन भारत को सौंपा गया है, लेकिन सभी मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाएंगे। दरअसल, भारत-पाकिस्तान के खराब संबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया गया ताकि पाकिस्तान टूर्नामेंट का बायकॉट न करे। BCCI ने यह रणनीति अपनाकर संभावित विवादों से बचाव किया।

WhatsApp Group Join Now

फॉर्मेट में बड़ा बदलाव

इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा। पिछली बार यानी 2023 में यह वनडे फॉर्मेट में खेला गया था, जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। रोहित शर्मा और विराट कोहली अब संन्यास ले चुके हैं, इसलिए उनकी जगह नए खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया है। हालांकि श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को चयनकर्ता टीम में जगह नहीं दे पाए।

भारत-पाक मैच पर नजरें

टूर्नामेंट में 8 टीमें होंगी जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को होगा, लेकिन फैंस की सबसे बड़ी निगाहें 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी रहेंगी।

भारतीय टीम (Asia Cup 2025)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

Tags

Share this story