AUS vs SL: जीत का अभियान जारी रखना चाहेगी श्रीलंका, जानें अब तक कैसा रहा दोनों टीमों का सफर और क्या हो सकती है प्लेइंग 11
AUS vs SL: टी20 विश्वकप (T20 World Cup 2022) में मैच नंबर 19 ऑस्ट्रेलिया (Australia) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला मंगलवार, यानी 25 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया का ये दूसरा मैच होगा जिसे हासिल कर वो जीत का स्वाद चखना चाहेगी। जबकि श्रीलंका अपने जीत के अभियान को जारी रखना चाहेगी।
AUS vs SL लाइव प्रसारण, स्ट्रीमिंग डिटेल
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच ये मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा। हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। मोबाइल यूजर्स हॉटस्टार ऐप के साथ जियो टीवी जैसी मोबाइल लाइव टीवी ऐप पर भी मैच देख सकते हो।
टी20 वर्ल्डकप में ऐसा रहा है दोनो टीमों का सफर
ऑस्ट्रेलिया: मेजबान ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार मिली थी। ग्रुप 1 में शामिल ऑस्ट्रेलिया के साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड भी है और श्रीलंका भी आगे जाने के लिए मजबूत दावेदार है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को चाहिए कि श्रीलंका को इस मैच में हराकर अपनी जीत का खाता खोला जाए। फिंच, मैक्सवेल, वार्नर जैसे बल्लेबाजों से उम्मीद होगी कि वह श्रीलंका की गेंदबाजी यूनिट को संभाले।
श्रीलंका : टीम ने पहले चरण से सुपर 12 में जगह बनाई, वह इस चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। हालांकि श्रीलंका के सामने ऑस्ट्रेलिया एक घायल शेर की तरह होगी जिसे अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी। होम ग्राउंड का फायदा भी ऑस्ट्रेलिया को मिल सकता है। श्रीलंका को चाहिए कि पॉवरप्ले में विकेट संभालें, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का पेस अटैक खतरनाक है और अगर शुरुआत में विकेट गिरने से बचा लेती है तो श्रीलंका मिडिल आर्डर में अच्छे रन बना सकती है।
मैच शेड्यूल, टाइमिंग
मैच नंबर : 19
तारीख : 25 अक्टूबर, 2022
टॉस : 4 pm IST (भारतीय समयनुसार)
समय : 4:30 pm IST (भारतीय समयनुसार)
स्थान : पर्थ (Optus Stadium)
T20 World Cup 2022: दोनों टीमों के स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स
AUS vs SL मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड / स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
श्रीलंका टीम: अशेन बंडारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो, महेश थीक्षाना, लहिरू कुमारा
ये भी पढ़ें: BIG HIGHLIGHTS IND VS PAK: भारत-पाक मैच के 8 वो पल जब फैंस की रूक गईं सांसे – Video