Hockey Mens World Cup 2023: विश्व विजेता बनने पर हर खिलाड़ी पर होगी पैसों की बरसात, मिलेंगे करोड़ों रूपये

 
Hockey Mens World Cup 2023: विश्व विजेता बनने पर हर खिलाड़ी पर होगी पैसों की बरसात, मिलेंगे करोड़ों रूपये

Hockey Mens World Cup 2023: भारत में 13 जनवरी से पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 (Hockey Men’s World Cup 2023) की शुरूआत होने वाली है। ये विश्व कप 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला में बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसी बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम के हर खिलाड़ी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Hockey Mens World Cup 2023 को लेकर कहा नवीन पटनायक ने

राउरकेला के दौरे पर आये पटनायक ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में ‘विश्व कप गांव’ का भी उद्घाटन किया और विश्व कप गांव में ठहरी राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम से बातचीत की। पटनायक ने कहा, ‘अगर हमारा देश विश्व कप जीतता है तो भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे चैंपियन बनकर उभरें।’

WhatsApp Group Join Now

वहीं खिलाड़ियों ने यहां हॉकी के लिए एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए ओडिशा सरकार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस मौके पर ओडिशा के खेल मंत्री टीके बेहरा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की के साथ कई और अधिकारी मौजूद थे।

रिकार्ड समय में तैयार हुआ है गांव

विश्व कप विलेज को रिकॉर्ड नौ महीने के भीतर विकसित किया गया है और इसमें हॉकी विश्व कप के स्तर के अनुरूप सभी सुविधाओं के साथ 225 कमरे हैं। विश्व कप विलेज में आगामी हॉकी विश्व कप की टीमें और अधिकारी रहेंगे। हॉकी प्रैक्टिस सेंटर और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के साथ विश्व कप विलेज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए इस बड़े टूर्नामेंट के लिए एक अच्छा वातावरण प्रदान करेगा। गौरतलब है कि, ओडिशा लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इस बार मेगा हॉकी इवेंट का आयोजन 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में किया जाएगा।

ये भी पढ़े: Hockey Mens World Cup 2023: भारत का ये खिलाड़ी बना सकता है टीम को विश्व विजेता, देखें लिस्ट

Tags

Share this story