IND vs SL : 1973 के बाद ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए Ravindra Jadeja

 
IND vs SL : 1973 के बाद ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए Ravindra Jadeja

टीम इंडिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा। जिन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाज और बल्लेबाज दोनो की नाक में दम कर दिया था। पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया और रोहित के रणबाँकुरो ने श्रीलंका की टीम के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया की जिससे पूरी लंकाई टीम मात्र 3 दिन के अंदर-अंदर आउट हो गई।

पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 174 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इससे पहले टीम इंडिया ने 574 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। टीम इंडिया ने बाद में श्रीलंकाई टीम को फॉलोऑन दिया था। टीम इंडिया की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा ने कुल 5 श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों को पवेलियन पहुँचाया था।

WhatsApp Group Join Now

इससे पहले Ravindra Jadeja ने नाबाद 175 रन बनाए थे। सर जडेजा ने इस प्रदर्शन की बदौलत एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। रविंद्र जडेजा ने इस मैच में काफी रिकॉर्ड तोड़े हैं। जडेजा उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। जिन्होंने टेस्ट पारी में 150 रन या इससे अधिक रन बनाने के साथ-साथ 5 विकेट भी चटकाए हो।

सर जडेजा ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। खास बात तो यह है कि वे साल 1973 के बाद ऐसा कीर्तिमान रचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। रविंद्र जडेजा एक बेहतरीन फ़िल्डर भी हैं। जडेजा के दम पर टीम इंडिया ने कई विकट परिस्थिति वाले मैच अपने नाम किए हैं।

IND vs SL : 1973 के बाद ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए Ravindra Jadeja
credit : twitter.com/BCCI

टेस्ट पारी में 150 से अधिक रन बनाने के साथ 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर वीनू मांकड़ हैं। उन्होंने साल 1952 में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 विकेट लेने के साथ-साथ 184 रनो का विशाल स्कोर बनाया था। जबकि साल 1973 में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मुस्ताक मोहम्मद भी ऐसा कर चुके हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर मुस्ताक मोहम्मद ने न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के खिलाफ 201 यानि की दोहरा शतक लगा कर कुल 5 विकेट भी लिए। उनके बाद अब भारतीय टीम के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने 49 साल बाद यह कीर्तिमान रच इतिहास दोहराया है।

अब तक किन लोगों ने यह कीर्तिमान रचा हैं ?

  1. वीनू मांकड़ (184 और 5/196) बनाम इंग्लैंड 1952
  2. डेनिस एटकिंसन (219 और 5/56) बनाम ऑस्ट्रेलिया 1955
  3. पॉली उमरीगर (172* और 5/107) बनाम वेस्टइंडीज़ 1962
  4. गैरी सोबर्स (174 और 5/41) बनाम इंग्लैंड 1966
  5. मुश्ताक मोहम्मद (201 और 5/49) बनाम न्यूजीलैंड 1973
  6. रविंद्र जडेजा (175* और 5/41) बनाम श्रीलंका 2022

यह भी पढ़े: IPL 2022- देखें आरसीबी का पूरा शेड्यूल, मैच का समय और मैदान मिलेगा पूरा अप्डेट – पढ़े खबर

यह भी देखें:

https://youtu.be/XqiYcZYBiuc

Tags

Share this story