Women’s World Cup 2022: INDIA 198 पर हुई ढेर, न्यूजीलैंड ने 62 रनों से दी मात

 
Women’s World Cup 2022: INDIA 198 पर हुई ढेर, न्यूजीलैंड ने 62 रनों से दी मात

Women’s World Cup 2022: भारतीय टीम न्यूजीलैंड से मिले 261 रनों के जबाव में सिर्फ 198 रन ही बना सकी। भारत को 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

भारत की ओर से केवल हरमनप्रीत कौर अंत तक क्रीज पर डटीं रहीं। उन्होंने 63 गेंदों में 6 चोकों और 2 छक्कों की मदद से 71 रन की दमदार पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी भारत की हार नहीं टाल पाईं। इस हार के बाद टीम इंडिया प्वाइंटस टेबल में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

भारत का पहला विकेट 10 रन के स्कोर पर स्मृति मंधाना के रुप में गिरा। मंधाना 21 बॉलों पर मात्र 6 रन ही बना पाईं। उनको जेस केर ने कैच आउट कराया। मंधाना का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आईं दीप्ति शर्मा भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और सिर्फ 13 बॉलों में 5 रन बनाकर एलबीडब्लू आउट हो गईं।

WhatsApp Group Join Now

इंडिया का तीसरा विकेट यास्तिका भाटिया के रूप में गिरा। भाटिया ने 59 गेंदों में 28 रन बनाए। उनको लिया ताहुहु ने कैच आउट कराया। इंडिया को चौथा झटका कप्तान मिताली राज के रुप में लगा। मिताली ने 56 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। मिताली एमेलिया केर की बेहतरीन गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठीं।

भारत ने पांचवा विकेट रिचा घोष के तौर पर गंवाया वो शून्य के स्कोर पर एमेलिया केर का शिकार बनीं। छठे विकेट के रूप में भारत की स्नेह राणा को लिया ताहुहु ने 18 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट करवाया। भारत का सांतवां विकेट पूजा वस्त्राकर के रुप में गिरा है। पूजा ने 16 गेंदों में 6 रनों की पारी खेली। उनको हन्ना रो ने कैच आउट करवाया।

जैसे ही आंठवां विकेट हरमनप्रीत कौर का गिरा वैसे ही भारत के जीतने की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं। कौर ने 71 रन बनाए। हरमन के आउट होते ही झूलन गोस्वामी 15 और मेघना सिंह 12 और राजेश्वरी गायकवाड़ शून्य के स्कोर पर आउट हो गई। इसी के साथ भारत को वर्ल्डकप के अपने दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

 इससे पहले भारत (India) ने टॉस जीतकर मेजबान न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट गवांकर 260 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड के लिए ओपनर सुजी बेटस ने 30 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं एमेलिया केर ने 64 बॉल में 5 चौकों के साथ 50 रन बनाए। न्यूजीलैंड की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं ऐमी सैटर्थवेट ने 84 गेंदों में धमाकेदार 75 रन की पारी खेली। इन तीनों की पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 261 रनों का टरगेट दिया है।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने एक विकेट अपने नाम किया और स्पिनर दीप्ति शर्मा के खाते में भी एक विकेट गया। लेप्ट आर्म स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने न्यूजीलैंड की 2 बल्लेबाजों को आउट किया। तो वहीं भारत की तरफ से पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar) ने 10 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट झटके।

ये भी पढ़ें :IND Vs SL : इंडिया के लिए कप्तान रोहित खेलेंगे 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच, जानें कौन है सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला खिलाड़ी

जरूर देखें : Rohit Sharma के बाद यह तीन खिलाड़ी बन सकते हैं कप्तानी के दावेदार!

https://www.youtube.com/watch?v=TfoSPFCe08Q

Tags

Share this story