IPL 2021 points table: मिस्टर कूल की टीम पहुंची टॉप पर,अंबानी की मुंबई इंडियंस की बढ़ाई परेशानी

 
IPL 2021 points table: मिस्टर कूल की टीम पहुंची टॉप पर,अंबानी की मुंबई इंडियंस की बढ़ाई परेशानी

चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा आईपीएल 2021 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

तीन बार आईपीएल में विजेता रह चुका चेन्नई सुपर किंग्स पिछली बार अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहते वे समाप्त किया था। इस मैच के आधार पर कहा जा सकता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ही प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करती दिख रही हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2021 में अब तक 8 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 6 में जीत हासिल की है। उसके 12 अंक हैं। उसका नेट रनरेट +1.223 है।

https://twitter.com/IPL/status/1439672609025794058?s=20

वही 5 बार आईपीएल सीरीज के विजेता मुंबई इंडियंस की इस बार की परेशानी बढ़ गई है। टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी। मुंबई इंडियंस को अब 6 मैच और खेलने हैं। इन 6 मुकाबलों में उसे कम से कम 3 मैच जीतने होंगे, तभी वह आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाएगी। मुंबई आठ मैच में चार जीत और चार हार कर चौथे स्थान पर विद्धमान है।

WhatsApp Group Join Now
https://youtu.be/SkYhH-rvv6M

ये भी पढ़ें: CPL 2021 के चैंपियन टिम के कप्तान धोनी को बनाएंगे मजबूत,और कौन-कौन दिग्गज पर IPL में रहेगी नजर

Tags

Share this story