IPL 2021: आखिरकार रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी

 
IPL 2021: आखिरकार रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी

बार-बार मुंबई इंडियंस की टीम के प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों और क्रिकेट के जानकारों के बीच सवाल उठाया जा रहा था। आखिरकार मुंबई इंडियंस में खेल रहे खिलाड़ी 20 -20 वर्ल्ड कप में कैसे प्रदर्शन कर पाएंगे?

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में तो अपनी जगह नहीं बना पाए लेकिन मैच का समापन जीत के साथ किया। शुक्रवार को अबू धाबी में खेले गए मैच में मुंबई ने हैदराबाद पर 42 रनों से बेहतरीनजीत दर्ज की।

https://twitter.com/mipaltan/status/1446544988829937667?t=55YVJI-1OASv43Ad25IzHg&s=19

हालांकि इस बात को नहीं हटाया जा सकता है कि संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए आईपीएल के दूसरे चरण में एक टीम यूनिट के रूप में प्रदर्शन करने में विफल रही। वो भी कुछ खिलाड़ियों की खराब फॉर्म के वजह से।

अब सवालों के बीच टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने इस बात को स्वीकार किया कि उनकी टीम में शामिल सभी छह खिलाड़ी टी-20 विश्व कप में अभियान की बेहतर शुरुआत करेंगे।

WhatsApp Group Join Now

रोहित शर्मा ने कहा कि, 'हमें भरोसा है कि कुछ अभ्यास मैच होंगे जिसके चलते खिलाड़ीी अपनी लय में वापस आ सकते हैं और आप देखेंगे कि हम वहां क्या कर सकते हैं।'

https://youtu.be/f_7Tz6IMgzg

ये भी पढ़ें: IPL 2021: खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है कौन टीम?

Tags

Share this story