IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कितने देसी- कितने विदेशी खिलाड़ी, इस प्रकार हैं पूरी टीम

 
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कितने देसी- कितने विदेशी खिलाड़ी, इस प्रकार हैं पूरी टीम

आईपीएल की शुरुआत में अब बस चंद महीने बाकी हैं, सभी टीमों का बँटवारा हो चुका हैं। बेंगलुरु में हुए (IPL 2022) के Mega Auction के दौरान सभी टीमों ने खूब पैसा बहाना और अपनी-अपनी सोच के अनुसार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अपने बेड़े में शामिल कर लिया हैं। ऐसे में इस साल का आईपीएल बहुत अहम होने जा रहा हैं।

कई खिलाड़ियों की सालो पुरानी जोड़ी इस बार टूट चुकी हैं, कुछ दूसरी टीमों से खेलते दिखेंगे तो कुछ पुरानी टीम में रह गए हैं। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पण्ड्या पहले मुंबई इंडियन में थे। लेकिन अब वह गुजरात टायटंस की तरफ से खेलेंगे और इस टीम का नेतृत्व भी करेंगे। लखनऊ की टीम पहली बार इस आईपीएल में खेलने जा रही हैं।

WhatsApp Group Join Now

धोनी और रैना की जोड़ी को भी दर्शक इस बार आईपीएल के मैदान में मिस करेंगे। तो चलिए आज बात करते हैं दिल्ली कैपिटल्स की, जो इस बार के आईपीएल ने पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आज तक आईपीएल का ख़िताब नहीं जीता हैं। इस बार वह ख़िताब को अपने नाम करने उतर सकती हैं।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कितने देसी- कितने विदेशी खिलाड़ी, इस प्रकार हैं पूरी टीम
Source- IPL Auctions/Twitter

आइए आपको बताते हैं दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कितने भारतीय हैं :-

  1. पृथ्वी शॉ
  2. केएस भारत
  3. ऋषभ पंत
  4. यश ढ़ुल
  5. मंदीप सिंह
  6. सरफ़राज खान
  7. अश्विन हेब्बेर
  8. ललित यादव
  9. रिपल पटेल
  10. अक्षर पटेल
  11. विकी ओस्टवाल
  12. शार्दूल ठाकुर
  13. कमलेश नगारकोटि
  14. चेतन साकारिया
  15. प्रवीण दुबे
  16. खलील अहमद
  17. कुलदीप यादव
https://twitter.com/DelhiCapitals/status/1493876009099161600?s=20&t=uQgZgmB3Fo58L4aRsBcHOA

अब आपको बताते हैं दिल्ली कैपिटल्स में कितने विदेशी खिलाड़ी हैं:-

  1. डेविड वॉर्नर
  2. टीम स्विफ़्टर
  3. रोवमन पॉवल
  4. मिचेल मार्श
  5. अमरीच नोर्ट जेई
  6. मुस्तफ़िज़ूर रहमान
  7. लुंगी नगिड़ि

यह भी पढ़े: IPL 2022: माही की सेना में कितने देसी- कितने विदेशी खिलाड़ी, इस प्रकार है पूरी टीम

यह भी देखें:

https://youtu.be/_fiV_v4ip8k

Tags

Share this story