IPL 2022: वानखेड़े स्टेडियम में “Mumbai Indians”के खेलने पर पर इस फ़्रेंचाइजियो को आपत्ति, जाने क्या है वजह

 
IPL 2022: वानखेड़े स्टेडियम में “Mumbai Indians”के खेलने पर पर इस फ़्रेंचाइजियो को आपत्ति, जाने क्या है वजह

IPL 2022: आईपीएल का महाकुंभ अब शुरू होने वाला हैं। ठीक एक महीने बाद दुनिया की सबसे बड़ी लीग का शुभारंभ हो जाएगा। लेकिन मुंबई इंडियन के होम ग्राउंड “ वानखेड़े स्टेडियम” में अब आईपीएल की अन्य फ़्रेंचाइजियों को आपत्ति हैं। दरअसल BCCI ने इसके लिए मुंबई के तीन और पुणे के एक स्टेडियम में ही सभी मैचो को आयोजित करने का सोच लिया है।

लेकिन कुछ फ्रेंचाइजियों ने अब मुंबई के Wankhede Stadium में मैच आयोजित कराने को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई हैं। इन फ्रेंचाइजियों का कहना है कि वानखेड़े में मुंबई की लोकल टीम मुंबई इंडियंस के मैच नहीं होने चाहिए। अगर ऐसा होता है तो मुंबई की टीम को अपने Home Ground का फायदा मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
IPL 2022: वानखेड़े स्टेडियम में “Mumbai Indians”के खेलने पर पर इस फ़्रेंचाइजियो को आपत्ति, जाने क्या है वजह
Image credits: @IPL/Twitter

कोरोना को मद्देनजर रखते हुए BCCI सीमित वेन्यू पर IPL के मैच कराना चाहती हैं। वह बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को सपोर्टिंग स्टाफ और ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर्स की आवाजाही में कोरोना संक्रमण का खतरा ज़्यादा होगा।जिन चार स्टेडियमों को फाइनल किया जा रहा है। वहां खिलाड़ी, सपोर्टिंग स्टाफ और ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर्स समेत अन्य अधिकारियों की आवाजाही बस के जरिए होगी।

एक फ्रेंचाइजी सोर्स ने एक समाचार एजेन्सी से बात करते हुए कहा, 'मुंबई के अलावा अन्य किसी भी टीम को घरेलू मैचों का फायदा नहीं मिल पाएगा। अगर मुंबई इंडियंस को ज्यादातर मैच वानखेड़े में खेलने को मिलते हैं। फ्रेंचाइजियों को मुंबई के मैच डीवाई पाटिल और पुणे के स्टेडियम में कराने से कोई आपत्ति नहीं है. ब्रेबोर्न स्टेडियम भी ठीक है।

यह भी पढ़े: IPL 2022-माही की सेना के ये पांच खिलाड़ी CSK को दिलाएंगे आईपीएल की ट्रॉफी

यह भी देखें:

https://youtu.be/5lLhrndP8Xc

Tags

Share this story